डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान का स्तर ऊंचा उठाना राज्य सरकार का लक्ष्य : डा. वेरका

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 374 शब्द|📅 26 Oct 2021

डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान का स्तर ऊंचा उठाना राज्य सरकार का लक्ष्य : डा. वेरका

डेली संवाद, चंडीगढ़
डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान का स्तर ऊँचा उठाने के लिए राज्य सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मैडीकल शिक्षा और अनुसंधान मंत्री डा. राज कुमार वेरका ने कहा है कि पटियाला सरकारी मैडीकल कालेज और अस्पताल का कायाकल्प करने के लिए 219 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट लागू किये जा रहे हैं। इन प्रोजैक्टों के पूरी तरह लागू होने से मालवा इलाके के लोगों को इलाज के लिए और भी बढ़िया सहूलतें प्राप्त होने लग पड़ेंगी।

डा. वेरका के अनुसार सरकारी मैडीकल कालेज और रजिन्दरा अस्पताल पटियाला में इस समय 93.73 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट चल रहे हैं। इनमें से एम.सी.एच. बिल्डिंग वर्कस (6.66 करोड़ रुपए), डैंटल ब्लाक-सी (5.46 करोड़ रुपए), इलैक्ट्रिकल वर्कस (3.85 करोड़ रुपए), लिफटस (1.32 करोड़ रुपए) और बहु मंज़ली पार्किंग (12.12 करोड़ रुपए) प्रोजैक्ट पूरी तरह मुकम्मल हो गए हैं।

दिसंबर तक मुकम्मल करने का लक्ष्य

जबकि नरसिंग होस्टल, वार्डों के नवीनीकरण, इंस्टीट्यूट की नयी बिल्डिंग, मैडीकल कालेज का नवीनीकरण, टी.बी. अस्पताल का नवीनीकरण, आयुर्वैदिक इलैक्टीकल, आयुर्वैदिक अस्पताल का नवीनीकरण, आयुर्वैदिक कालेज का नवीनीकरन और पब्लिक हैल्थ वर्कस के प्रोजैक्ट चल रहे हैं। यह 64.22 करोड़ रुपए के प्रोजैक्ट इसी साल दिसंबर तक मुकम्मल करने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

डा. वेरका ने बताया कि उपरोक्त प्रोजैक्टों के अलावा सरकारी मैडीकल कालेज और रजिन्दरा अस्पताल पटियाला के लिए 128.1 करोड़ रुपए के और प्रोजेक्टों की भी व्यवस्था की गई है। इनमें सबसे महत्वपूर्ण प्रोजैक्ट एमरजैंसी /ट्रौमा सैंटर का निर्माण है जो 42.08 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया जा रहा है। यह प्रोजैक्ट दिसंबर 2022 तक बन कर तैयार हो जायेगा।

प्रोजैक्ट 2022 तक मुकम्मल हो जाएंगे

इसके इलावा एस.टी.पी. /सी.टी.पी. प्रोजैक्ट, ग्रुप सी और डी के लिए बहुमंज़ीला मकान, स्पोर्टस कंपलैक्स, आर.एच.टी.सी. भादसों में नया होस्टल, कैंपस में सी.सी.टी.वी., ए.सी. एमरजैंसी ब्लाक, सैंट्रल लैब, मशीनरी और डाक्टरों के होस्टल की मुरम्मत से सबंधित प्रोजैक्ट शामिल हैं। 86.02 करोड़ रुपए के इन प्रोजेक्टों में से बहुत से प्रोजैक्ट 2022 तक मुकम्मल हो जाएंगे जबकि सैंट्रल लैब और स्पोर्टस कंपलैक्स का निर्माण मार्च 2023 तक पूरा होगा।

डा. वेरका ने कहा कि उनका लक्ष्य राज्य में डाक्टरी शिक्षा और अनुसंधान का स्तर ऊँचा उठाना है जिससे लोगों को इलाज की बढ़िया सहूलतें मिलने के साथ साथ डाक्टरी शिक्षा के मानक में भी और सुधार लाया जा सके।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *