डिप्टी सीएम ओ.पी. सोनी ने शहीद किसान की बेटी समेत 30 स्टाफ नर्सों को सौंपे नियुक्ति पत्र

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 473 शब्द|📅 26 Oct 2021

डिप्टी सीएम ओ.पी. सोनी ने शहीद किसान की बेटी समेत 30 स्टाफ नर्सों को सौंपे नियुक्ति पत्र

डेली संवाद, चंडीगढ़
उप मुख्यमंत्री श्री ओम प्रकाश सोनी ने आज स्वास्थ्य विभाग में 30 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र सौंपे, जिनमें तीन काले कृषि कानूनों के खि़लाफ़ चल रहे किसान संघर्ष में अपने प्राणों की आहुति देने वाले मोगा जिले के गाँव खोसा पांडु के किसान गुरदेव सिंह की बेटी कमलदीप कौर भी शामिल है।

इस मौके पर बोलते हुये श्री सोनी ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से देश में लागू किये गए विनाशकारी कानूनों के खि़लाफ़ संघर्ष कर रहे पंजाब के किसानों के साथ पंजाब सरकार डट कर खड़ी है। पंजाब भवन चंडीगढ़ में करवाए गए एक समागम के दौरान जहां शहीद किसान की बेटी को नियुक्ति पत्र दिया गया वहीं 29 और उम्मीदवारों को भी स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के तौर पर नियुक्ति पत्र दिए गए।

घर-घर रोज़गार योजना

इन नियुक्तियों संबंधी और जानकारी देते हुए श्री ओ.पी. सोनी ने कहा कि पंजाब के बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियाँ मुहैया करवाने की पंजाब सरकार की पहलकदमी के अंतर्गत ‘‘घर-घर रोज़गार योजना’’ के वायदे को पूरा करने की कोशिश में पंजाब भवन चंडीगढ़ में 30 स्टाफ नर्सों को नियुक्ति पत्र दिए। ज़िक्रयोग्य है कि पंजाब सरकार की तरफ से 598 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति के लिए आवेदनों की माँग की गई थी, जिनमें से 533 स्टाफ नर्सों की नियुक्ति पहले ही दिये जा चुके हैं।

इस भर्ती मुहिम संबंधी और जानकारी देते हुये श्री सोनी ने कहा कि पंजाब के लोगों को मानक स्वास्थ्य सेवाएं मुहैया करवाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने अपनी चल रही भर्ती मुहिम में तेज़ी लाई है। पंजाब के बेरोज़गार नौजवानों को नौकरियां प्रदान करने के लक्ष्य की प्राप्ति के लिए और पंजाब के स्वास्थ्य ढांचे को और मज़बूत करने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने साल 2017 से 2021 तक मैडीकल, पैरामेडिकल और अन्य स्टाफ के 13000 से अधिक पदों पर भर्ती पूरी कर ली है, जबकि अन्य रिक्त पदा भरने की प्रक्रिया जारी है।

स्वास्थ्य विभाग में नये नियुक्त होने वालों को बधाई

श्री सोनी ने कहा कि यह सभी नियुक्तियाँ स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की तरफ केवल योग्यता के आधार पर पारदर्शी ढंग से की जा रही हैं। श्री सोनी ने स्वास्थ्य विभाग में नये नियुक्त होने वालों को बधाई दी और उनको राज्य की विभिन्न स्वास्थ्य संस्थाओं में ईमानदारी और तनदेही से काम करने के लिए उत्साहित किया। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस की महामारी के दौरान स्वास्थ्य विभाग के स्टाफ ने ज़िम्मेदारी से अपनी ड्यूटी निभाई है और भविष्य में भी वह इसी तरह काम करते रहें।

स्वास्थ्य सचिव विकास गर्ग ने नव-नियुक्त स्टाफ को उत्साहित करते हुये कहा कि उनके पास पंजाब की सार्वजनिक स्वास्थ्य संस्थाओं में अपनी ड्यूटी कुशलता से निभाने और आम लोगों की सेवा करने का मौका है। इस मौके पर एम.डी. पी.एच.एस.सी. अमित कुमार, डायरैक्टर स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, डा. अन्देश कंग, डायरैक्टर स्वास्थ्य सेवाएं (परिवार कल्याण) ओम प्रकाश गोजरा और अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *