नवजोत सिद्धू ने कैप्टन को बताया ‘दगा कारतूस’, कैप्टन बोले – कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 195 शब्द|📅 27 Oct 2021

Navjot Sidhu-amrinder

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब में सियासी हलचल मच गई है। कैप्टन अमरिंदर सिंह की नई पार्टी के ऐलान के बाद कांग्रेस के प्रदेश प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर कैप्टन अमरिंदर सिंह को पंजाब की राजनीति का जयचंद बताया है। यही नहीं, सिद्धू ने कहा है कि कैप्टन दगे हुए कारतूस की तरह हैं।

उधर, कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सिद्धू पर पलटवार करते हुए कहा कि नवजोत सिद्धू को पंजाब के बारे में कुछ नहीं पता। उन्होेंने कहा कि बिना केंद्र के सहयोग से कोई भी राज्य आगे नहीं बढ़ सकता है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के कई नेता उनके संपर्क में हैं।

नई पार्टी बनाने का ऐलान

आपको बता दें कि आज सुबह कैप्टन अमरिंदर सिंह ने प्रेस कांफ्रेंस कर नई पार्टी बनाने का ऐलान किया। कैप्टन ने कहा है कि अभी तक उन्होेंने नई पार्टी का नाम नहीं तय किया है। इसके लिए उनके वकील काम कर रहे हैं।

वहीं, इस हलचल के बाद कांग्रेस में दरार आने की संभावना से राहुल गांधी ने पंजाब के मंत्रियों औऱ विधायकों को दिल्ली बुलाया था। इन नेताओं के साथ राहुल गांधी की लंबी मीटिंग चली। फिलहाल कांग्रेस में हलचल मची हुई है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *