पंजाब और विदेशों में ड्राईफ्रूट के किंग माने जाते …ब्रदर्स के संस्थानों पर Income Tax का छापा, लुधियाना और अमृतसर में जारी है छापेमारी, देश विरोधी ताकतों से तार जुड़े होने का शक

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 28 Oct 2021

raid income tax

डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब के लुधियाना से बड़ी खबर है। लुधियाना में केन्द्रीय आयकर विभाग की टीमों की ओर से लगातार दबिश दिए जाने का सिलसिला जारी है। कई साइकिल कंपनियों पर 3 दिन तक दबिश देने के बाद अब विभाग की टीमों द्वारा लुधियाना की प्रमुख होलसेल मार्केट केसरगंज में एक ड्राइफ्रूट विक्रेता के यहां दबिश दी है। यह दबिश सुबह आठ बजे दी गई।

जानकारी के मुताबिक सुबह से ही विभाग की टीमें जांच में जुट गई है। यह पंजाब का एक नामी ड्राईफ्रूट होलसेल विक्रेता है। जिसका मुख्य कार्यालय अमृतसर में है और इसका कैलिफाेर्निया में भी कारोबार है। यही नहीं, इसके तार पिछली अकाली-भाजपा सरकार में कबड्डी कप को प्रमोट करने का काम भी इसी की कंपनी ने की थी।

इंपोर्ट एक्सपोर्ट में भी इस कंपनी की अहम भूमिका

इंपोर्ट एक्सपोर्ट में भी इस कंपनी की अहम भूमिका रहती है। विभाग को शक है कि कंपनी की ओर से इंकम टैक्स बचाने के लिए बिना बिलिंग के साथ साथ कैश ट्रांजेक्शन पर काम किया जा रहा है। ऐसे में विभाग की टीमों की ओर से इस होलसेलर के सारे दस्तावेजों को अपने हाथ ले लिया है और जांच जारी है।

ऐसे में इस होलसेलर से काम करने वाले रिटेलर्स में भी हलचल है। क्योंकि विभाग को कई ऐसे रिटेलर्स और ट्रेडर्स की जानकारियां मिली है, जो इनके साथ कैश ट्रांजेक्शन कर रहे थे। फेस्टिवल सीजन में चल रही इस कार्रवाई को लेकर बाजार के दुकानदारों में भय के साथ साथ सरकार के प्रति भारी रोष है।

गरम ख्याली संगठनों से जुड़े हैं तार

पंजाब में ड्राइफ्रूट बिजनेस के किंग माने जाते ये ब्रदर्स किसान आंदोलन में भी अहम योगदान दे रहे हैं। ड्राइफ्रूट बिजनेस के किंग पर पहले भी पुलिस और खुफिया विभाग की नजर है। क्योंकि आरोप है कि ये विदेशी में गरम ख्याल वाले संगठनों को भी फंडिंग करते रहे हैं। फिलहाल छापेमारी जारी है।

डेली संवाद इस ब्रदर्स के बारे में बड़ा खुलासा करेगा। इसके लिए लुधियाना और अमृतसर में डेली संवाद के संवाददाता लगातार छापे पर नजर बनाए हुए हैं। ये ब्रदर्स एक समय में अकाली दल का काफी करीबी रहा है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *