पंजाब BJP के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ में भरी हुंकार, ‘नवां पंजाब, भाजपा दे नाल’ जारी करते हुए कहा – 117 सीटों पर चुनाव लड़ कमल खिलाएंगे, कैप्टन का स्वागत, देखें VIDEO

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 589 शब्द|📅 28 Oct 2021

पंजाब BJP के चुनाव प्रभारी व केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने चंडीगढ़ में भरी हुंकार, 'नवां पंजाब, भाजपा दे नाल' जारी करते हुए कहा - 117 सीटों पर चुनाव लड़ कमल खिलाएंगे, कैप्टन का स्वागत, देखें VIDEO

चंडीगढ़। भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने पंजाब विधानसभा चुनाव का बिगुल फूंक दिया है। इसके लिए ‘नवां पंजाब- भाजपा दे नाल’ (नया पंजाब, भाजपा के साथ) का नारा दिया गया है। पंजाब भाजपा के चुनाव प्रभारी और केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की अगुवाई में भाजपा नेताओं ने इसका पोस्टर भी जारी किया।

गजेंद्र सिंह शेखावत ने कैप्टन अमरिंदर सिंह के समान विचारधारा होने पर स्वागत करने और आंदोलन कर रहे किसानों से केंद्र सरकार के बातचीत के लिए तैयार होने की बात कही। हालांकि किसान किसी दुराग्रह से प्रेरित न होकर बराबरी के स्तर पर बात करें।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि पंजाब में भाजपा सभी 117 सीटों पर चुनाव लड़ेगी। अगले चुनाव में पंजाब में कमल खिला बीजेपी इतिहास रचेगी। कैप्टन अमरिंदर सिंह से समझौते पर शेखावत ने कहा कि जो भी उनकी विचारधारा के साथ है और उनके लक्ष्य की पूर्ति में साथ है, वो बांहे फैलाकर उनका स्वागत करेंगे।

किसानों के कंधों पर रख बंदूक चलाई जा रही

किसान आंदोलन की चुनौती पर शेखावत ने कहा कि कुछ लोग व्यक्तिगत स्वार्थ और राजनीतिक महत्त्वाकांक्षा के लिए किसानों के कंधे पर बंदूक रखकर चला रहे हैं। किसानों के फायदे के लिए ही केंद्र सरकार ने यह कदम उठाया। जिसमें भूमि सुधार, उपज बढ़ने और उनकी आमदनी के अलग-अलग साधन बनने पर जोर दिया गया है।

इससे देश के अधिकांश किसान खुश हैं। फिर भी वो नहीं चाहते कि एक भी अन्नदाता नाराज हो। इसलिए केंद्र सरकार के बातचीत के दरवाजे खुले हैं। केंद्र सरकार भी चाहती है कि इसका जल्दी हल निकले। पंजाब में किसान आंदोलन की चुनौती पर उन्होंने कहा कि वो उन्हें उम्मीद है कि किसान अपने हित की बात को समझेंगे।

नशा, माफिया राज और भ्रष्टाचार खत्म करेंगे

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पंजाब में फैले ड्रग्स, माफिया राज और भ्रष्टाचार को भाजपा ही खत्म करेगी। पंजाब के लोग अब कलह में फंसकर टुकड़ों में बिखरी कांग्रेस पर भरोसा नहीं करेंगे। वहीं, अकाली दल और आम आदमी पार्टी से भी पंजाबी निराश हैं। इसलिए अब भाजपा पूरी तरह से नशा, भ्रष्टाचार और माफिया मुक्त पंजाब बनाएगी।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि BSF के अधिकार क्षेत्र बढ़ाने के मुद्दे पर राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि अब आतंकी नई तकनीक से ड्रोन के जरिए हथियार और नशा भेज रहे हैं। पंजाब के पूर्व सीएम कैप्टन अमरिंदर सिंह ने भी यह बात कही। इसलिए बीएसएफ को यह अधिकार दिया गया। जो लोग कह रहे हैं कि 50 किमी से राज्य में हस्तक्षेप होगा, वो बताएं कि पहले 15 किलोमीटर के अधिकार से क्या कोई हस्तक्षेप होता था।

पंजाब और पंजाबियों के लिए किए काम गिनाए

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि 1984 में हुए दंगों के लिए स्पेशल इन्वेस्टिगेशन टीम बनाकर मोदी सरकार ने इसे पूरे अंजाम तक पहुंचाया। करतारपुर साहिब कॉरिडोर भी मोदी सरकार की वजह से खुल सका। 1984 से 2014 तक काली सूची में डाले पंजाबियों को पीएम नरेंद्र मोदी ने हटवाया। लंगर पर जीएसटी खत्म की और बठिंडा में एम्स और अमृतसर में IIM दिया। उन्होंने कहा कि ऐसे बहुत से काम हैं, जो पीएम मोदी ने पंजाब और पंजाबियों के लिए किए हैं।

भाजपा ने पहले कहा था कि पंजाब में उनकी सरकार बनी तो सीएम किसी अनुसूचित जाति के नेता को बनाएंगे। इस पर केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कोई प्रतिक्रिया नहीं दी। उन्होंने कहा कि सीएम चेहरे को लेकर फैसला राष्ट्रीय नेतृत्व करता है। उनके पास इस बारे में बोलने का अधिकार नहीं है।

जालंधर का Leaf Consultancy भी निकला ठग। कनाडा का वीजा लगाने के नाम पर ठगे लाखों रुपए। आप रहें सावधन।

https://youtu.be/Udty5hq-IMc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *