अब सेवा केंद्रों से भी हासिल होंगे IKGPTU से संबंधित दस्तावेज, तकनीकी शिक्षा विभाग से जुडी 20 सेवाएं ई-सेवा पोर्टल आवेदन से जुड़ी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 29 Oct 2021

अब सेवा केंद्रों से भी हासिल होंगे IKGPTU से संबंधित दस्तावेज, तकनीकी शिक्षा विभाग से जुडी 20 सेवाएं ई-सेवा पोर्टल आवेदन से जुड़ी

डेली संवाद, जालंधर/कपूरथला
पंजाब सरकार ने जन साधारण को बेहतर एवं सुलभ सुविधाएं देने के लक्ष्य में एक और पहलकदमी करते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग से जुड़ी विभिन्न 20 सुविधाएं सेवा केंद्रों पर उपलब्ध करवाई हैं। इन 20 सुविधाओं को लेने के लिए आवेदन अब अपने पास के सेवा केंद्रों पर जाकर ई-सेवा पोर्टल के जरिये आसानी से आवेदन कर पाएंगे।

इस संधर्व में पंजाब सरकार के शासन सुधार एवं शिकायत विभाग की तरफ से एक पत्र सभी जिलों के डिप्टी कमिश्नर को जारी करते हुए तकनीकी शिक्षा विभाग के दायरे में आती प्रदेश की दोनों तकनीकी यूनिवर्सिटीज को इस प्रक्रिया से जुड़ा मैनुअल साँझा किया है। इसके बाद से अब आई.के. गुजराल पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी (आई.के.जी पी.टी.यू) एवं महाराजा रंजीत सिंह टेक्निकल यूनिवर्सिटी बठिंडा से जुड़े विभिन्न दस्तावेज विद्यार्थी अपने पास के सेवा केंद्र में आवेदन करके हासिल कर पाएंगे।

सेवा केंद्र पर ही इसका ऑनलाइन आवेदन करवाया जाया करेगा

आई.के.जी पी.टी.यू के रजिस्ट्रार आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह, जो जालंधर के अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर भी हैं, ने बताया कि यूनिवर्सिटी से जुड़े दस्तावेज जैसे बैकलॉग सर्टिफिकेट, बोनाफाइड सर्टिफिकेट, ट्रांसक्रिप्ट एवं डिटेल मार्क कार्ड व अन्य सर्टिफिकेट की अटेस्टेशन, डुप्लीकेट डिग्री, डी.एम.सी इत्यादि सबके लिए विभाग की तरफ से तय सरकारी फीस भरने के उपरांत सेवा केंद्र पर ही इसका ऑनलाइन आवेदन करवाया जाया करेगा। यह कार्य एक नवंबर 2021 से शुरू किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इससे जहाँ स्टूडेंट्स एवं उनके अभिभावकों के अलग अलग यूनिवर्सिटी में जाने के चक्कर, समय की बचत होगी वहीं पारदर्शी ढंग से घर के नजदीक ही उनका काम तय फीस पर निर्धारित समय में आसानी से होगा। रजिस्ट्रार आई.ए.एस अधिकारी जसप्रीत सिंह ने बताया कि यह सुविधा पंजाब स्टेट टेक्निकल एजुकेशन बोर्ड के तहत आतीं आई.टी.आइज, पॉलिटेक्निक पर भी लागू होगी। यूनिवर्सिटी के पास डुप्लीकेट दस्तावेज बनवाने एवं विदेश में पढाई एवं नौकरी के लिए ट्रांस्क्रिप्ट बनवाने वाले के आवेदन सबसे अधिक आते हैं। अब इन सभी आवेदकों को घर के पास सेवा केंद्र से सभी सुविधाएं मिलेंगी।

जालंधर में Leaf Consultancy ने की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर दिया फर्जी वीजा

https://youtu.be/Udty5hq-IMc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *