अमित शाह ने 32 मिनट में 17 बार लिया CM योगी का नाम, मुक्त कंठ से की तारीफ, कहा – योगी जी को फिर से बनाएं मुख्यमंत्री

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 7 मिनट पढ़ने का समय|📝 799 शब्द|📅 29 Oct 2021

शाह बोले- सबसे बड़ा काम अगर योगी सरकार ने किया है, तो माफियाओं से उत्तर प्रदेश को मुक्ति दिलाने का काम किया। योगी आदित्यनाथ ने जो सरकार चलाई, वह यूपी के हर गरीब-गुरबे युवा, महिला, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के लिए चली। मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि घोषणा पत्र को योगी जी और उनके टीम ने 90 प्रतिशत से ज्यादा वादों को पूरा किया: शाह

अमित शाह ने 32 मिनट में 17 बार लिया CM योगी का नाम, मुक्त कंठ से की तारीफ, कहा - योगी जी को फिर से बनाएं मुख्यमंत्री

डेली संवाद, लखनऊ
केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने अपने करीब 32 मिनट के संबोधन के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का 17 बार नाम लिया और मुक्त कंठ से तारीफ की। उन्होंने कहा कि सबसे बड़ा काम अगर योगी सरकार ने किया है, तो माफियाओं से उत्तर प्रदेश को मुक्ति दिलाने का काम किया है। सारे पैरा मीटर में उत्तर प्रदेश में भयंकर सुधार करने का काम योगी आदित्यनाथ जी ने किया है। यूपी के युवाओं को पढ़ाने की व्यवस्था, नई पीढ़ी तैयार करने की व्यवस्था योगी आदित्यनाथ ने की है।

यह बातें उन्होंने शुक्रवार को भाजपा के सदस्यता कार्यक्रम के शुभारंभ के दौरान कहीं। कार्यक्रम का आयोजन लखनऊ के डिफेन्स एक्सपो ग्राउंड में किया गया था। इस दौरान उन्होंने मेरा परिवार, भाजपा परिवार अभियान की भी शुरूआत की। उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में योगी आदित्यनाथ ने जो सरकार चलाई, वह सरकार यूपी के हर गरीब-गुरबे यूपी के युवा के लिए चली है। यूपी के महिला, दलित, पिछड़े और आदिवासियों के लिए चली है।

जनता मानेगी कि भाजपा जो कहती है, वह करती है

उन्होंने भाजपा के घोषणा पत्र को लेकर कहा कि 2017 में भी सैकड़ों रथ निकले थे, लोक संपर्क हुआ था और उसके बाद घोषणा पत्र जारी हुआ था। आज मैं गर्व के साथ कह सकता हूं कि हमारे घोषणा पत्र को देख लीजिए, योगी जी और उनके टीम ने 90 प्रतिशत से ज्यादा वादों को पूरा किया है।

उन्होंने कहा कि मैं हिसाब कर के आया हूं, क्योंकि मुझे जवाब देना था, घोषणा पत्र मैंने ही जारी किया था। उसका 90 प्रतिशत वादा योगी जी ने पूरा कर दिया है। योगी जी, अभी दो महीना बाकी है, जितना हो सके, शत प्रतिशत की ओर ले जाईए, जनता मानेगी कि भाजपा जो कहती है, वह करती है।

जनता मानेगी कि भाजपा जो कहती है, वह करती है

उन्होंने कहा कि परिवर्तन केवल और केवल भाजपा कर सकती है। मोदी जी ने इतने विशाल प्रदेश के अंदर हर घर में बिजली पहुंचाने का काम किया है। हर गरीब के घर में शौचालय और बिजली पहुंचाने का काम समाप्त हो गया है। 10 करोड़ लोगों को घर देने का 2022 दिसंबर के पहले लक्ष्य रखा है, वह भी पूरा हो जाएगा। देश के 60 करोड़ लोगों को पांच लाख तक का स्वास्थ्य का पूरा खर्चा आज नरेंद्र मोदी और योगी सरकार दे रही है।

उन्होंने कहा कि अब हर घर में नल से जल पहुंचाने का संकल्प लिया है, यूपी में वह योजना भी द्रुत गति से चालू है। मुझे विश्वास है कि 2022 में फिर से हम तीन सौ पार करने वाले हैं और योगी जी के नेतृत्व में नल से जल की योजना भी यहां समाप्त होकर रहेगी। बहुत बड़ा परिवर्तन उत्तर प्रदेश और देश के अंदर नरेंद्र मोदी और योगी सरकार ने करने का काम किया है।

योगी जी ने कोरोना का प्रबंधन से ढेर सारे मौतों को रोकने का किया काम

उन्होंने कहा कि कोरोना में हम सबको चिंता थी कि यूपी में क्या होगा? यूपी कहने को तो एक प्रदेश है, लेकिन यूपी की पूरे यूरोप जितनी आबादी है। 22 करोड़ के प्रदेश में कोरोना को कैसे संभालेंगे? 22 करोड़ के प्रदेश में योगी जी ने जिस प्रकार से कोरोना का प्रबंधन किया। ढेर सारे मौतों को रोकने का काम योगी आदित्यनाथ जी की सरकार ने किया है।

उन्होंने कहा कि आपने सपा और बसपा का भी शासन देखा है और अब आपने भाजपा और योगी आदित्यनाथ का भी शासन देखा है। सपा, बसपा, कांग्रेस ये परिवारवादी पार्टियां हैं, ये 22 करोड़ के सूबे में सबका कल्याण नहीं कर सकतीं। केवल और केवल भाजपा ही नरेंद्र मोदी जी के और योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में उत्तर प्रदेश के 22 करोड़ लोगों का विकास करने का माद्दा रखती है।

योगी जी को फिर से मुख्यमंत्री बनाइए

उन्होंने कहा कि मोदी जी के नेतृत्व में अगला लोकसभा चुनाव 2024 में जो जीतना है, उसकी नींव डालने का काम उत्तर प्रदेश का 2022 का विधानसभा चुनाव करने वाला है। मोदी जी को फिर से प्रधानमंत्री बनाना है, तो 2022 में फिर एक बार योगी जी को मुख्यमंत्री बनाना पड़ेगा। देश का विकास, उत्तर प्रदेश के विकास बिना नहीं हो सकता। उन्होंने कहा कि मोदी जी को एक और मौका दीजिए, योगी जी को फिर से मुख्यमंत्री बना दीजिए। हम उत्तर प्रदेश को देश का नंबर वन राज्य बनाकर आपको वापस देंगे।

जालंधर में Leaf Consultancy ने की ठगी, 5.75 लाख रुपए लेकर दिया फर्जी वीजा

https://youtu.be/Udty5hq-IMc

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *