हाकी के मैदान में बच्चों के साथ निराले अंदाज में दिखे CM चरणजीत सिंह चन्नी, मंत्री परगट सिंह के साथ खिलाड़ियों से हुए रूबरू, देखें VIDEO

Daily Samvad
1 Min Read

डेली संवाद, जालंधर
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज जालंधर में हाकी खिलाड़ियों के बीच अनोखे अंदाज में नजर आए। कटोच स्टेडियम में रविवार को 38वें इंडियन आयल सर्वो सुरजीत हाकी टूर्नामेंट के फाइनल मैच से पहले ओलिंपियन परगट सिंह और मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने हाकी खिलाड़ियों से मुलाकात की।

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी आज जालंधर के दौरे पर हैं। वे आज सुबह श्री देवी तालाब मंदिर में नतमस्तक हुए। उसके बाद विधायक राजिंदर बेरी के घर पहुंचे। इस दौरान उन्होंने अन्य विधायकों से मुलाकात की। चरणजीत सिंह चन्नी इसके बाद कटोच स्टेडियम पहुंचे, यहां हाकी टूर्नामेंट चल रहा है।

बच्चों के बीच सीएम चन्नी

मैदान में सुरजीत हाकी एकेडमी में प्रशिक्षण लेने वाले बच्चों के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने फोटो खिंचवाए। इस दौरान बच्चे अपने बीच सीएम के साथ खूब मस्ती की। बच्चों ने जोर -जोर से चिल्लाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

Hockey Ground में खिलाड़ियों के बीच CM चरणजीत चन्नी का निराला अंदाज

https://www.youtube.com/watch?v=WKL5RjUWcJg

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें















Share This Article
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *