मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर के कारोबारियों ने सौंपा ज्ञापन, इंडस्ट्री को सस्ती बिजली दिलाने समेत कई मांगों का किया जिक्र

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 325 शब्द|📅 31 Oct 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर के कारोबारियों ने सौंपा ज्ञापन, इंडस्ट्री को सस्ती बिजली दिलाने समेत कई मांगों का किया जिक्र

रजनीश शुक्ला
डेली संवाद, जालंधर
मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के जालंधर आगमन पर सांसद चौधरी संतोख सिंह के आवास पर खेल इंडस्ट्री से जुड़े कारोबारियों ने उन्हें सम्मान स्वरूप बैट और गेंद भेंट किया। इसके साथ ही कारोबारियों ने मुख्यमंत्री को व्यापार एवं उद्योग जगत की प्रमुख मांगों की सूची भी सौंपी गई है। बैठक में खेल उद्योग संघ, फोकल प्वाइंट एक्सटेंशन एसोसिएशन, मोटर पार्ट्स एसोसिएशन, उद्योग नगर मैन्युफैक्चरर एसोसिएशन एवं ट्रेडर्स फोरम के प्रतिनिधि शामिल हुए।

खेल उद्योग से जुड़े कारोबारी नेता रवींदर धीर, नरिंदर सिंह सग्गू, बलराम कपूर और तजिंदर सिंह भसीन ने मुख्यमंत्री को औद्यौगिक संगठनों की तरफ से एक ज्ञापन सौंपा। इसमें मुख्यमंत्री की तरफ से 27 अक्टूबर को व्यापारी एवं कारोबारियों के लिए घोषित की गई राहतों के लिए आभार प्रकट किया गया। इस अवसर पर सांसद चौधरी संतोख सिंह के निवास पर मेयर जगदीश राजा, चौधरी विक्रमजीत सिंह, भूपेंद्र सिंह जॉली भी उपस्थित थे।

वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह को सौंपे ज्ञापन में मांग की गई है कि वन टाइम सेटेलमेंट स्कीम में जो राहत 1 लाख तक बनते टैक्स वालों को दी गई है, वह बढ़ाकर ढाई लाख रुपये तक की जाए। ढाई लाख से लेकर पांच लाख तक 10% और उससे ऊपर 20% बनती टैक्स राशि वसूली जाए। प्रोफेशनल टैक्स को भी खत्म करने की मांग की गई। फोकल प्वाइंट में एनहांसमेंट का कई वर्षों से चल रहा मामला खत्म करने की मांग की गई।

कारोबारियों ने मुख्यमंत्री से कहा है कि कांग्रेस पार्टी ने 5 रुपये प्रति यूनिट बिजली देने का जो वादा था, उसे पूरा किया जाए। उद्योगों को निर्विघ्न बिजली आपूर्ति 5 रुपये यूनिट की दर पर उपलब्ध हो। बिजली के एमएस कनेक्शन वालों को फिक्सड् चार्जेस आधे करने की घोषणा की गई है, यह सुविधा लार्ज सप्लाई कनेक्शन धारकों को भी मिले।

Hockey Ground में खिलाड़ियों के बीच CM चरणजीत चन्नी का निराला अंदाज

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *