परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने बठिंडा बस अड्डे का किया औचक दौरा, बिना टैक्स का भुगतान किए चलाई जा रही तीन बसें बन्द की

Daily Samvad
3 Min Read
Amarinder Singh Raja Warring
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

परिवहन मंत्री राजा वड़िंग ने बठिंडा बस अड्डे का किया औचक दौरा, बिना टैक्स का भुगतान किए चलाई जा रही तीन बसें बन्द की

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के परिवहन मंत्री स. अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग द्वारा आज बठिंडा बस अड्डे का औचक दौरा करके प्रबंधों का जायज़ा लिया गया। उन्होंने बस अड्डे में साफ़-सफ़ाई, पीने के लिए पानी वाले आर.ओ. सिस्टम, बस अड्डे में मौजूद दुकानों और शैचालयों की चैकिंग की और जनरल मैनेजर रमन शर्मा को आदेश दिए कि बस अड्डे की साफ़-सफ़ाई की तरफ़ और अधिक ध्यान दिया जाए और बस अड्डे के अंदर लगी हुई दुकानों/स्टॉलों को निर्धारित जगह तक सीमित रखना सुनिश्चित बनाया जाए।

परिवहन मंत्री के नेतृत्व में आर.टी.ए. बठिंडा बलविन्दर सिंह और जनरल मैनेजर पी.आर.टी.सी. बठिंडा डीपू रमन शर्मा द्वारा बस अड्डे में बसों की चैकिंग के दौरान बिना टैक्स का भुगतान किए ग़ैर-कानूनी रूप से चलाई जा रही तीन बसें, जिनमें से दो ऑरबिट एविएशन और एक मालवा ट्रांसपोर्ट कंपनी से सम्बन्धित है, को मौके पर ही बंद कर दिया गया।

करीब 300 बसें बंद की जा चुकी हैं

श्री राजा वड़िंग ने बताया कि राज्य के अंदर अब तक ग़ैर-कानूनी ढंग से और बिना टैक्स का भुगतान किए चलाई जा रहीं करीब 300 बसें बंद की जा चुकी हैं, जिनमें से 35 बसें बठिंडा जि़ले से सम्बन्धित हैं। उन्होंने कहा कि जब बस ऑपरेटर सवारी से टिकट के रूप में बनता टैक्स वसूल रहे हैं तो वह सरकार का टैक्स का भुगतान करने से क्यों कतराते हैं। उन्होंने बस ऑपरेटरों से आग्रह किया कि बिना टैक्स का भुगतान किए कोई भी बस न चलाई जाए।

परिवहन मंत्री द्वारा पी.आर.टी.सी. बठिंडा डीपू के कर्मचारियों के संगठनों के साथ भी बातचीत की गई और उनको आश्वासन दिया कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा और नई भर्ती रेगुलर तौर पर ही की जाएगी। पी.आर.टी.सी. बठिंडा डीपू के कर्मचारियों द्वारा अपनी मुश्किलें बताने पर परिवहन मंत्री ने मौके पर ही उच्च अधिकारियों को कर्मचारियों की मुश्किलों का तुरंत समाधान करने के आदेश दिए।

CM बने गोलकीपर, खेल मंत्री ने दागे गोल, देखें हाकी मैदान में अनोखा खेल

https://youtu.be/4jsOXPAZCN0

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *