खेल मंत्री परगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

खेल मंत्री परगट सिंह ने अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का जाना हाल

डेली संवाद, पटियाला
पंजाब के खेल और युवा कल्याण विभागों के मंत्री स. प्रगट सिंह आज अंतरराष्ट्रीय मुक्केबाज कोर सिंह का हाल-चाल जानने के लिए यहाँ बडूंगर स्थित एक निजी अस्पताल में पहुँचे। उन्होंने इस मौके पर स. कोर सिंह, जोकि पदमश्री, अर्जुन अवार्ड और विशिष्ट सेना मैडल से सम्मानित, मुक्केबाज़ी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं और शारीरिक पक्ष से ठीक न होने के कारण उपचाराधीन हैं, का हाल-चाल जाना।

ज़िक्रयोग्य है कि स. कोर सिंह 1982 एशियन गेमज़ गोल्ड, एशियन चैंपियनशिप के स्वर्ण पदक विजेता मुक्केबाज़ हैं। खेल और युवा कल्याण, उच्च शिक्षा और भाषा, स्कूल शिक्षा और एन.आर.आई. मामलों के मंत्री स. प्रगट सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के नेतृत्व में पंजाब सरकार स. कोर सिंह जैसे गौरवमई खिलाड़ियों की हर संभव सहायता करने के लिए वचनबद्ध है।

बलजीत कौर के साथ भी बातचीत

स. प्रगट सिंह ने स. कोर सिंह के साथ 1996 ओलंपिक खेल के समय की अपनी यादें भी साझा की। उन्होंने स. कोर सिंह की पत्नी बलजीत कौर के साथ भी बातचीत की और भरोसा दिया कि पंजाब सरकार ऐसे प्रतिष्ठित और मार्गदर्शक खिलाड़ियों के सदा साथ है।

खेल मंत्री ने स. कोर सिंह का उपचार कर रही डाक्टरों की टीम के मैंबर, डा. हर्षवर्धन खुराना, डा. इन्द्रजीत कौर और डा. एम.एस. आहलूवालीया के साथ भी बातचीत की और कहा कि स. कोर सिंह के स्वास्थ्य का पूरा ख़्याल रखा जाये। उन्होंने पटियाला एस.पी. सिटी स. हरपाल सिंह, जोकि स्वयं मुक्केबाज़ी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं, को विशेष तौर पर स. कोर सिंह और उनके परिवार का ख़्याल रखने के लिए कहा।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *