Jalandhar News: जालंधर में आढ़ती कारोबारी से 25 लाख फिरौती की मांग, नहीं दिया तो गोली मारने की धमकी, इस गैंग का नाम आया सामने

Daily Samvad
4 Min Read
Ransom
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

डेली संवाद, जालंधर। Jalandhar News: जालंधर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जालंधर (Jalandhar) में आढ़ती कारोबारी (Businessman) से 25 लाख रुपए की फिरौती (Ransom) मांगी गई है। इसे लेकर कारोबारी द्वारा मामले की शिकायत जालंधर के फिल्लौर पुलिस (Phillaur Police) और जालंधर देहात पुलिस (Jalandhar Rural Police) के DSP फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दी गई है। पीड़ित कारोबारी को दुबई (Dubai) के नंबर से WhatsApp कॉल आया था।

यह भी पढ़ें: पत्नी संग कम खर्च में बाली घूमने का शानदार मौका, जानें कितना खर्च होगा

जानकारी के मुताबिक कारोबारी को दुबई के नंबर से फोन कर धमकी देते हुए आरोपियों ने कहा है कि तुम्हारे पास लॉरेंस भाई का मैसेज है, हम 6 माह से रेकी कर रहे हैं। पिस्तौल की गोली पर तेरा नाम लिखा हुआ है। 25 लाख रुपए तैयार रखो। आखिरी में उक्त युवक ने राम राम बोलकर फोन काट दिया।

Jalandhar News
Jalandhar News

धमकी देने वाले व्यक्ति को कारोबार की जानकारी

आढ़ती कारोबारी सचिन अग्रवाल ने बताया कि उनकी सैफाबाद में बर्फ की फैक्ट्री, लुधियाना में कमर्शियल कंप्यूटर वे-ब्रिज और फिल्लौर की अनाज मंडी में आढ़ती हैं। फोन पर उन्हें धमकी देने वाले व्यक्ति को उनके पूरे कारोबार की जानकारी थी।

पुलिस को शिकायत देते हुए सचिन ने बताया कि 21 जुलाई को वह गांव सैफाबाद स्थित बर्फ की फैक्ट्री में थे, तभी शाम करीब 4 बजे उनके पास विदेशी नंबर से व्हाट्सएप कॉल आई, जिसमें नेटवर्क की समस्या के कारण आवाज साफ नहीं थी।

Jalandhar News: जालंधर में आढ़ती कारोबारी से 25 लाख फिरौती की मांग, नहीं दिया तो गोली मारने की धमकी, इस गैंग का नाम आया सामने

फोन उठाया तो धमकियां मिलीं

कारोबारी अग्रवाल ने बताया कि वह किसी कारण से तीन बार फोन नहीं उठा पाए। लेकिन जब 4:11 बजे चौथी बार फोन बजा तो उन्होंने फोन उठाया। फोन करने वाले ने कहा- आप सचिन अग्रवाल हैं, लॉरेंस बिश्नोई का मैसेज आया है कि 25 लाख रुपए तैयार रखें।

हम छह महीने से आपकी रेकी कर रहे हैं। आपके बारे में हमें सिर्फ इतना पता है कि आपकी बर्फ की फैक्ट्री है और हाईवे पर कांटा है। आपको ज्यादा होशियार होने की जरूरत नहीं है, गोली आपके लिए तैयार है, जब 25 लाख रुपए तैयार हो जाएं तो इस नंबर पर कॉल करके राम-राम बोलकर फोन काट देना।

Jalandhar News
Jalandhar News

पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई

पीड़ित कारोबारी ने मामले की शिकायत थाना फिल्लौर की पुलिस को दी थी। उक्त आढ़ती ने शिकायत डीएसपी फिल्लौर स्वर्णजीत सिंह को दी थी। पीड़ित ने कहा- वारदात की शिकायत के बाद उन्होंने पुलिस से मामले में कार्रवाई के लिए अनुरोध किया था।

मगर अभी तक पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, इसे लेकर थाना फिल्लौर के एसएचओ सुखदेव सिंह ने कहा- मामले में शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी गई है। जल्द आरोपी को ट्रेस कर उसे गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अमृतसर में देख लो भ्रष्टाचार की इमारत, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *