भाजपा युवा मोर्चा का ऐलान, चन्नी सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करेगा, जाने वजह

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

भाजपा युवा मोर्चा का ऐलान, चन्नी सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करेगा, जाने वजह

डेली संवाद, चंडीगढ़
भारतीय जनता युवा मोर्चा के अध्यक्ष भानु प्रताप के दिशा निर्देश अनुसार युवा मोर्चा के जोनल प्रभारी अशोक सरीन हिक्की, आशुतोष तिवारी, सलिल कपूर की अगुवाई में भारतीय जनता युवा मोर्चा पदाधिकारी, प्रदेश कार्यकारिणी जिला अध्यक्ष एवं जिला कार्यकारिणी सहित भाजपा के शीर्ष नेता रविवार को पंजाब मुख्यमंत्री चरणजीत चन्नी का पुतला फूंक धरना प्रदर्शन किया जाएगा।

पंजाब भाजपा युवा मोर्चा मीडिया को-इंचार्ज अर्जुन त्रेहन ने बताया कि इस प्रदर्शन का मुख्य उद्देश्य प्रदेश में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के कार्यकाल के काले 50 दिन हैं। जिसमें कांग्रेस सरकार द्वारा युवाओं से किए हुए वादों में से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया। चुनावों से पहले कांग्रेस ने सरकार बनाने के लिए कहा था कि अगर पंजाब मे कांग्रस की सरकार बनी तो घर-घर नौकरी युवाओं को दी जाएगी।

प्रफ़ेशनल टैक्स लगा कर कांग्रस सरकार व्यापारियों से वसूल कर रही है

उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने वायदा किया था कि जब तक नौकरी नही मिलेगी तब तक पंजाब के बेरोज़गार युवाओं को 2500 रुपय हर महीने बेरोज़गारी भत्ता दिया जाएगा। इतना ही नही पंजाब के सभी व्यापारियों व उद्योगपतियों को टैक्स रियायत देकर सस्ती बिजली देने का भी वादा किया जो पूरा ना कर सके, उल्टा व्यापारियों पर प्रफ़ेशनल टैक्स लगा कर कांग्रस सरकार व्यापारियों से वसूल कर रही है।

भाजपा युवा मोर्चा का ऐलान, चन्नी सरकार के खिलाफ पुतला फूंक प्रदर्शन करेगा, जाने वजह

युवा नेताओं ने बताया कि पंजाब में चार हफ़्तों में नशा ख़त्म करने की बात कांग्रस सरकार ने की थी, परंतु दिन प्रतिदिन नशे का व्यापार पंजाब की गली-गली मे बढ़ रहा है। जिसके चलते हर रोज नौजवान मर रहे है। आज नशा न केवल बड़ी समस्या है, बल्कि इसने न जाने कितने घर उजाड़ दिए है, कितने माँ- बाप की संतान छीन ली है। प्रदेश की सरकार इसमें आखिर क्यों चुप्पी साधे है। इसका जवाब हर आम व्यक्ति चाहता है जोकि आने वाले दिनों में पंजाब सरकार को देना होगा।

केदारनाथ मंदिर के कपाट आज से हुए बंद, जानें अब कब खुलेंगे

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *