MLA राजिंदर बेरी और JIT के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने सूर्या एंक्लेव में LED लाइटों का किया उद्घाटन

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

MLA राजिंदर बेरी और JIT के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने सूर्या एंक्लेव में LED लाइटों का किया उद्घाटन

डेली संवाद, जालंधर
सूर्य एनक्लेव में आज सेंट्रल हलके के विधायक राजेंद्र बेरी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने स्ट्रीट लाइट के कामों का उद्घाटन किया। इस मौके पर विशेष रुप से फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष और उद्योगपति राजन गुप्ता मौजूद थे।

स्ट्रीट लाइट के उद्घाटन मौके पर विधायक राजेंद्र बेरी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया ने कहा कि सूर्या एनक्लेव, सूर्या एंक्लेव एक्सटेंशन और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट की कॉलोनियों में विकास कार्य तेजी के साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि रोड, बिजली और अन्य सुविधाएं मुहैया कराने के लिए इंप्रूवमेंट ट्रस्ट लगातार काम कर रहा है।

राजन गुप्ता ने विधायक और चेयरमैन का किया स्वागत

फेडरेशन ऑफ आरडब्ल्यूएस के अध्यक्ष और उद्योगपति राजन गुप्ता ने विधायक राजेंद्र बेरी और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन दलजीत सिंह आहलूवालिया और काकू आहलूवालिया का धन्यवाद करते हुए कहा की उनकी बदौलत सूर्या एन्क्लेव में आज सभी सड़कें जगमग हुई हैं और विकास काम तेजी के साथ हो रहा है।

इस मौके पर श्री दविंदर शर्मा अध्यक्ष सूर्या एन्क्लेव रेजिडेंट एसोसिएशन, श्री मुकेश वर्मा, सतीश अग्रवाल, श्री गौरव वर्मा, प्रो मिधा जी, डॉ जसबिंदर सिंह, पार्षद मनमोहन राजू, जसबिंदर बिल्ला आदि मौजूद थे।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *