जेल में कैदियों ने मचाया बवाल, फायरिंग, आगजनी और पथराव, जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

जेल में कैदियों ने मचाया बवाल, फायरिंग, आगजनी और पथराव, जेलर समेत 30 पुलिसकर्मी घायल

फतेहगढ़। फतेहगढ़ जिला जेल में बंदियों ने जमकर बवाल काटा है। मारपीट, ताबड़तोड़ फायरिंग और आगजनी की स्थिति को नियंत्रण करने के लिए टीम मौके पर पहुंच गई। जिलाधिकारी संजय सिंह जिला जेल पर पहुंच गए है। उपद्रव कर रहे बंदियों पर काबू पाने के लिए पुलिस ने आंसू गैस चलाई। जिला जेल में बवाल के दौरान बंदियों के हमले में 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं ।

पुलिस अधीक्षक अशोक कुमार मीणा ने बताया कि जिला जेल में स्थिति पूरी तरह से नियंत्रण में है। सुबह 7:45 बजे जेल में बवाल हुआ। जेल के बंदी संदीप यादव को डेंगू हो गया था। उसे इलाज के लिए सैफई के अस्पताल भेजा गया था। शनिवार को उसकी वहां पर मौत हो गई। इसकी जानकारी जब यहां आई तो रविवार की सुबह बैरिक संख्या 9 और 2 में बवाल हुआ है।

बवाल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया

बवाल पर पूरी तरह नियंत्रण कर लिया गया है। बंदियों को खाना दिया जा रहा है। बवाल में जिला जेल के डिप्टी जेलर शैलेश समेत 30 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। केवल एक बंदी शिवम घायल हुआ है उसे इलाज के लिए भेज दिया गया है। जिन लोगों ने जेल में बवाल किया है उन अपराधियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। पूरे मामले में मुकदमा दर्ज होगा। इसको लेकर जांच पड़ताल की जा रही है।

पुलिस अधीक्षक ने जेल में फायरिंग से इनकार किया है। उनसे जब पूछा गया कि घायल बंदी शिवम ने आरोप लगाया है कि जेलर ने गोली मारी है तो ऐसे में उन्होंने इनकार किया। कहाकि यह जांच का विषय है। मेडिकल की जो रिपोर्ट आएगी उस पर कार्रवाई होगी। पुलिस अधीक्षक ने जेल में आगजनी और तोड़फोड़ को स्वीकार किया है। बताया कि उपद्रव करने वाले बंदी जेल के मुख्य गेट तक आ गए थे।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *