विजय बहादुर तिवारी
डेली संवाद, गोण्डा
अयोध्या हाइवे पर रविवार की देर शाम हादसे में दस लोग घायल हो गए। इसकी जानकारी जिलाधिकारी मार्कंडेय शाही को हुई उस वक्त वह खाना खाने जा रहे थे। थाली आ गई थी, उनसे रहा नहीं गया। उन्होंने खाना वापस किया और कपड़े पहनते हुए आवास से बाहर आ गये। आनन फानन में कर्मचारी भी दौड़े और उनका वाहन सीधे जिला अस्पताल पहुंच गया। वहां उन्होंने हर घायल का हाल जाना और इलाज की व्यवस्था की।
मामला कोतवाली देहात अंतर्गत खोरहंसा के पास की है। जहां रोडवेज बस और बोलेरो की आमने सामने की टक्कर में एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। साथ ही 10 लोग घायल हुए हैं। पुलिस ने रोडवेज बस चालक पकड़ लिया गया है। सभी घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जहां जिलाधिकारी खुद डटे रहे।
घटना की सूचना मिलते ही जिलाधिकारी से मार्कंडेय शाही जिला अस्पताल पहुंच गए। वहां पर उन्होंने हालात का जायजा लिया और घायलों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं मुहैया कराने के निर्देश स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए। जिलाधिकारी की संवेदनशीलता की खासी चर्चा है।








