नवजोत सिद्धू ने फिर खोला चन्नी सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा – एक ने बादल को क्लीन चिट दी, दूसरे ने सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 350 शब्द|📅 08 Nov 2021

नवजोत सिद्धू ने फिर खोला चन्नी सरकार के खिलाफ मोर्चा, कहा - एक ने बादल को क्लीन चिट दी, दूसरे ने सुमेध सैनी को ब्लैंकेट बेल, पढ़ें

चंडीगढ़। विधानसभा सत्र से अलग पंजाब कांग्रेस प्रधान नवजोत सिंह सिद्धू मीडियाकर्मियों से रू-ब-रू हुए और चन्नी सरकार पर जमकर हमले किए। सिद्धू चन्नी सरकार पर हमलों के दौरान विपक्ष के नेता नजर आए। एजी व डीजीपी की नियुक्ति पर सिद्धू चरणजीत सिंह चन्नी सरकार के खिलाफ आक्रामक हैं।

नवजोत सिद्धू ने कहा कि चन्नी ने एजी व डीजीपी पद पर ऐसे लोगों की नियुक्ति की जिन्होंने पंजाब के लोगों को धोखा दिया। एक ने सुखबीर बादल को क्लीन चिट दी और दूसरे ने पूर्व डीजीपी सुमेध सिंह सैनी को ब्लैंकेट बेल दिलवाई। सिद्धू आज डीजीपी इकबालप्रीत सहोता के खिलाफ ज्यादा आक्रामक नजर आए।

सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में क्लीन चिट

सिद्धू ने कहा कि जिस अफसर ने सुखबीर सिंह बादल को बेअदबी मामले में क्लीन चिट दी उसे ही डीजीपी लगा दिया गया। इकबालप्रीत सहोता को तत्कालीन डीजीपी सुमेध सिंह सैनी ने मामले की जांच सौंपी। इस जांच में उन्होंने सुखबीर सिंह बादल को बचाया था। अब चन्नी सरकार ने इकबालप्रीत को ही डीजीपी के पद पर बैठा दिया।

सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार ड्रग मामले की रिपोर्ट को सार्वजनिक करने से डर रही है। पूछा कि आखिर उन्हें किसका डर है। सरकार को रिपोर्ट को सार्वजनिक करनी चाहिए। पेट्रोल-डीजल पर वैट कम करने के मामले पर सिद्धू ने कहा कि क्या यह हमेशा के लिए है। सिद्धू ने कहा कि अफसरों को चुनना है कि पंजाब कांग्रेस प्रधान को। यह तय करना सरकार का काम है।

कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा वापस

नवजोत सिंह सिद्धू ने एक बार फिर स्पष्ट किया कि भले ही उन्होंने पंजाब कांग्रेस प्रधान पद से इस्तीफा वापस ले लिया हो, लेकिन वह जिम्मेदारी तभी संभालेंगे जब एजी व डीजीपी के मुद्दे का हल होगा। सिद्धू से जब मीडियाकर्मियों ने कहा कि चन्नी को सीएम बनाने में उनकी बड़ी भूमिका है। इस पर सिद्धू ने कहा कि चन्नी को सीएम बनाने में उनकी कोई भूमिका नहीं है। चन्नी को हाईकमान ने सीएम बनाया है। ऐसे में सिद्धू की सीएम न बनने की पीड़ा साफ झलकी।

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *