⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 123 शब्द|📅 09 Nov 2021
डेली संवाद, लुधियाना
पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सेक्रेटरी और ध्रुव फाउंडेशन के चेयरमैन ध्रुव अग्रवाल ने आज मेयर से मिलकर ज्ञापन सौंपा। उन्होंने ज्ञापन में कहा है कि चांद सिनेमा के पास फ्लाईओवर बहुत ही दयनीय स्थिति में है जिसका तत्काल ही रिपेयर करवाया जाए।
ध्रुव अग्रवाल ने कहा कि समय की मांग को देखते हुए चांद सिनेमा फ्लाईओवर के जीर्णोद्धार के संबंध में महापौर को ज्ञापन सौंपा गया है। इनके साथ में ध्रुव लड्डिया, शिव सोनी, बिलाल खान और राजा आदि भी थे।
वहीं महापौर ने आश्वासन दिया है कि 15 दिन के अंदर दोबारा टेंडर जारी कर ठेकेदारों को तय समय में पूरा करने का भरोसा दिया जाएगा। ने कहा है कि समय रहते इस फ्लाईओवर का रिपेयर कराया जाएगा।










