पंजाब परिवहन विभाग की रोज़ाना की आमदनी में 1 करोड़ रुपए की वृद्धि: राजा वड़िंग

Daily Samvad
6 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 6 मिनट पढ़ने का समय|📝 756 शब्द|📅 10 Nov 2021

पंजाब परिवहन विभाग की रोज़ाना की आमदनी में 1 करोड़ रुपए की वृद्धि: राजा वड़िंग

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के परिवहन मंत्री श्री अमरिन्दर सिंह राजा वडि़ंग ने आज बताया कि टैक्स चोरों, गैर-कानूनी गतिविधियों और बिना पर्मिट वाले बस ऑपरेटरों पर नकेल कसने से विभाग की रोज़ाना की आमदनी में 1 करोड़ रुपए से भी अधिक का इज़ाफा होना शुरू हो गया है। यहाँ पंजाब भवन में प्रैस कॉन्फ्ऱेंस को संबोधन करते हुए कैबिनेट मंत्री राजा वडि़ंग ने बताया कि परिवहन विभाग की आमदनी दिनों-दिन बढ़ रही है, जो अब 100.48 लाख रुपए रोज़ाना तक पहुंच चुकी है।

विभाग के पिछले दो महीनों की आमदनी का हवाला देते हुए मंत्री ने बताया कि सितम्बर 2021 में पी.आर.टी.सी. की आमदनी 39.01 करोड़ रुपए और पंजाब रोडवेज़ की आमदनी 34.15 करोड़ रुपए थी, जो अक्टूबर महीने के दौरान बढक़र क्रमवार 54.74 करोड़ और 49.57 करोड़ रुपए हो गई।

रोज़ाना की आमदनी 100.48 लाख रुपए हो रही है

श्री राजा वडि़ंग ने बताया कि दोनों संस्थानों की सितम्बर महीने की कुल 73.16 करोड़ की आमदनी के मुकाबले अक्टूबर महीने में 42.57 प्रतिशत (31.15 करोड़ रुपए) के वृद्धि से यह कमाई 104.31 करोड़ रुपए रही। उन्होंने बताया कि दोनों संस्थानों से आज के दिन तक की रोज़ाना की आमदनी 100.48 लाख रुपए हो रही है।

विभाग की बढ़ी आमदनी की पिछले समय से तुलना करते हुए परिवहन मंत्री ने कहा, ‘‘शिरोमणि अकाली दल-भाजपा गठजोड़ के 10 वर्षीय कार्यकाल समेत बस माफिया से छिपकर याराना निभाने वाले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह की साढ़े 4 साल की समझौतावादी सरकार के कुल 5220 दिनों की राशि करीब 5200 करोड़ रुपए बनती है, जो सरकारी खजाने की खुलेआम लूट है।’’ उन्होंने कहा कि इतनी बड़ी राशि से अपनी जेबें भरने वाले कभी भी लोक हितैषी नहीं हो सकते।

अकाली दल ने लूटने के मामले में अहमद शाह अब्दाली को भी मात दी

लोगों की सेवा के नाम पर सरकारें बनाकर बस माफिया के द्वारा अपने कारोबार में वृद्धि कर रहे राजनीतिज्ञों के राज़ खोलते हुए कैबिनेट मंत्री राजा वडि़ंग ने कहा कि ‘‘राज नहीं सेवा’’ वाले शिरोमणि अकाली दल ने लूटने के मामले में अहमद शाह अब्दाली को भी मात दी है। राजा वडि़ंग ने बताया कि इसी तरह पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के जस्टिस सूर्य कांत द्वारा वर्ष 2012 में मल्टीपल पर्मिटों के गैर-कानूनी विस्तार के विरुद्ध सुनाए गए फ़ैसले को सही मायनों में लागू नहीं किया गया।

उन्होंने कहा कि अब जब हम इस फ़ैसलों को हू-ब-हू लागू करके करीब 1 लाख किलोमीटर से अधिक के गैर-कानूनी विस्तार वाले 680 मल्टीपल पर्मिट रद्द किए गए हैं, तो राज्य सरकार को अक्टूबर महीने के दौरान 42 रुपए प्रति किलोमीटर के हिसाब से करीब 42 लाख रुपए रोज़ाना का लाभ होना शुरू हो गया है।

माफिया गठजोड़ द्वारा अपनी जेबों में डाली गई

उन्होंने कहा कि अगर गैर-कानूनी वृद्धि वाले पर्मिटों को वर्ष 2012 से लेकर 2021 के अरसे के दौरान रद्द किया जाता तो रोज़ाना की 42 लाख रुपए के हिसाब से 9 वर्षों के 3285 दिनों की करीब 1380 करोड़ रुपए की राशि सरकारी खजाने में जाती और लोगों के कल्याण पर ख़र्च की जाती। श्री राजा वडि़ंग ने कहा कि इस तरह कुल 6580 करोड़ रुपए की राशि सीधे तौर पर सरकारी खजाने को चूना लगाकर बस माफिया से साँठ-गाँठ वाले राजनीतिज्ञों और माफिया गठजोड़ द्वारा अपनी जेबों में डाली गई।

उन्होंने कहा कि अगर 6600 करोड़ रुपए खजाने में गए होते तो इससे 24,000 नई बसें खऱीदी जा सकती थीं और इन बसों के लिए 50,000 चालक-कंडक्टर और स्टाफ भर्ती किया जा सकता था, परिवहन विभाग के बुनियादी ढांचे में अथाह सुधार लाया जा सकता था और राज्य के हर गाँव से 2 नई बसें चलाई जा सकती थीं।

घोटाले की जाँच विशेष जाँच टीम करेगी

श्री राजा वडि़ंग ने विशेष तौर पर कहा कि इस घोटाले की जाँच विशेष जाँच टीम (एस.आई.टी.) बनाकर की जाएगी और दोषी पाए जाने वाले हर शख्स, चाहे वह कोई नेता हो या अधिकारी, को बख़्शा नहीं जाएगा। श्री राजा वडि़ंग ने बताया कि विभाग द्वारा अब तक बिना टैक्स का भुगतान किए चलने वाली, बिना पर्मिट और अन्य उल्लंघनाएँ करके 304 बसों को ज़ब्त किया गया है, जबकि 64 बसों के चालान काटे गए हैं।

उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा बरती जा रहीं सख़्त कार्यवाहियों के कारण अब तक 7 करोड़ रुपए की टैक्स वसूली हुई है। मंत्री ने बताया कि इस समय पी.आर.टी.सी. की 1100 और पंजाब रोडवेज़ की 1550 बसें राज्य की सडक़ों पर चल रही हैं, जिनमें जल्द ही 842 और नई बसें शामिल होंगी।

CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर रूबी ने निकाली भड़ास

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *