पंजाब के एडिशनल AG मुकेश बेरी ने भी दिया इस्तीफा, कहा- सरकार वकीलों का अपमान कर रही है

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 317 शब्द|📅 10 Nov 2021

पंजाब के एडिशनल AG मुकेश बेरी ने भी दिया इस्तीफा, कहा- सरकार वकीलों का अपमान कर रही है

चंडीगढ़। पंजाब सरकार को बड़ा झटका लगा है। एडिशनल एडवोकेट जनरल मुकेश बेरी ने इस्तीफा दे दिया है। मंगलवार को ही सरकार ने एडवोकेट जनरल एपीएस देयोल को हटा दिया था। बेरी ने इस्तीफे में सरकार को कहा कि वो इस तरह वकीलों का अपमान न करें। बेरी ने एडवोकेट देयोल के समर्थन में इस्तीफा दिया है।

इस्तीफे में उन्होंने कहा कि उन्हें वकालत करते हुए 28 साल हाे चुके हैं। 27 साल उन्होंने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट में ड्यूटी निभाई। वह बार कौंसिल के चेयरमैन भी रह चुके हैं। इस बारे में मुकेश बेरी ने कहा कि देयोल के साथ हुए रवैए से मुझे दुख हुआ। उन्होंने कहा कि सरकार वकीलों को जलील कर रही है। इन हालातों में मैं काम नहीं कर सकता था।

पहले एडवोकेट पटवालिया के साथ भी गलत किया

उन्होंने कहा कि एडवोकेट देयोल टॉप क्रिमिनल लॉयर हैं। अगर कोई उनकी सेवाएं नहीं लेना चाहता तो वो राज्य के हित नहीं चाहता। एडवोकेट बेरी ने कहा कि पहले दिल्ली से वकील आते थे लेकिन डेढ़ महीने से एडवोकेट देयोल यहीं से कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि इससे पहले डीएस पटवालिया को एडवोकेट जनरल नियुक्त कर दिया। उन्होंने बधाई भी ले ली लेकिन बाद में पता चला कि उन्हें नहीं लगाया गया है। रात को ही इस बारे में खबरें आने लगी। सरकार को इस तरह के फैसले नहीं लेने चाहिए।

पंजाब के एडिशनल AG मुकेश बेरी ने भी दिया इस्तीफा, कहा- सरकार वकीलों का अपमान कर रही है

रंधावा के दामाद को लेकर घमासान

बेरी के साथ एडिशनल एजी नियुक्त किए गए तरूणवीर लहल को लेकर सियासी घमासान मचा हुआ है। तरूणवीर पंजाब के डिप्टी सीएम सुखजिंदर रंधावा के दामाद हैं। रंधावा के पास गृह मंत्रालय भी है। विरोधियों से लेकर कांग्रेसी विधायक फतेहजंग बाजवा ने भी उन पर निशाना साधा कि वह घर के गृह मंत्री बन गए हैं।

CM चन्नी और सिद्धू के साथ केजरीवाल पर रूबी ने निकाली भड़ास

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *