अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द, MLA रूबी द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद AAP में खलबली, सोनू सूद ने पार्टी ज्वाइन करने पर तोड़ी चुप्पी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 269 शब्द|📅 10 Nov 2021

अरविंद केजरीवाल का पंजाब दौरा रद्द, MLA रूबी द्वारा पार्टी छोड़ने के बाद AAP में खलबली, सोनू सूद ने पार्टी ज्वाइन करने पर तोड़ी चुप्पी

चंडीगढ़। पंजाब में कुछ महीनों बाद विधानसभा चुनाव होने जा रहे हैं. आम आदमी पार्टी के मुखिया अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) पंजाब चुनाव को लेकर काफी एक्टिव नज़र आ रहे हैं.

अरविंद केजरीवाल ने हालांकि 14 नवंबर का मोगा दौरा रद्द कर दिया है. अरविंद केजरीवाल एक और बड़ा चुनावी वादा करने के लिए मोगा के दौरे पर आने वाले थे. अभिनेता सोनू सूद (Sonu Sood) ने भी साफ किया है कि वह राजनीति में एंट्री नहीं कर रहे हैं.

केजरीवाल ने किसानों से किया है वायदा

अरविंद केजरीवाल पंजाब विधानसभा चुनाव (Punjab Election) को लेकर अब तक कई बड़े वादे कर चुके हैं. केजरीवाल ने पहले एलान किया था कि पंजाब में आप की सरकार बनने पर 300 यूनिट तक बिजली फ्री दी जाएगी. इसके अलावा केजरीवाल ने किसानों के लिए भी कई बड़े एलान करने का वादा किया है.

आम आदमी पार्टी के प्रवक्ता नवदीप सिंह ने केजरीवाल का दौरा रद्द होने की जानकारी दी है. नवदीप सिंह ने हालांकि साफ किया है अरविंद केजरीवाल 18 नवंबर को मोगा के दौरे पर आ सकते हैं.

सोनू सूद ने तोड़ी चुप्पी

अंग्रेजी अखबार द ट्रिब्यून की रिपोर्ट के मुताबिक अभिनेता सोनू सूद केजरीवाल के मोगा दौरे पर उनसे मुलाकात नहीं करेंगे. सोनू सूद ने उन खबरों को नकारा है जिनमें उनके राजनीति में एंट्री करने का दावा किया जा रहा था.

सोनू सूद ने कहा, ”मेरा राजनीति में आने का कोई इरादा नहीं है. फिल्मों में काम करना मेरी प्राथमिकता है.” बता दें कि कुछ महीनों पहले सोनू सूद अरविंद केजरीवाल से मिलने पहुंचे थे. जिसके बाद सोनू सूद के राजनीति में एंट्री करने की खबरें तेज हुई.

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *