MLA सुशील रिंकू ने खादी बोर्ड के डायरेक्टर मेजर सिंह का दाना पानी आधी रात खुलवाया, जालंधर निगम के करप्ट अफसर होंगे सस्पेंड, मुख्यमंत्री से बाइनेम कंप्लेंट

Daily Samvad
4 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 508 शब्द|📅 12 Nov 2021

major singh - simranjit singh

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब खादी एवं ग्रामोद्योग बोर्ड के डायरेक्टर व कांग्रेस नेता मेजर सिंह के माडल हाउस स्थित दाना पानी रेस्टोरेंट की मल्टी स्टोरी इमारत की सील को विधायक सुशील रिंकू और पार्षदों ने आधी रात को खुलवा दिया। इससे पहले विधायक रिंकू और पार्षदों के साथ मेजर सिंह चंडीगढ़ में चीफ सेक्रेटरी से मुलाकात कर निगम अधिकारियों की शिकायत की।

आपको बता दें कि नगर निगम ने वीरवार को पौ फटने से पहले ही मेजर सिंह का रेस्टोरेंट दानापानी सील कर दिया। इसके बाद वेस्ट हलके की राजनीति गर्मा गई है। हलके के कई पार्षद इसके विरोध में मेजर सिंह के साथ मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के दरबार में चंडीगढ़ पहुंच गए।

मुख्यमंत्री दरबार पहुंची जालंधर निगम अधिकारियों की शिकायत

विधानसभा सेशन होने के कारण सभी नेता विधानसभा के बाहर डटे रहे। सेशन खत्म होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने सीएम कार्यालय में शिकायत दर्ज करवाई। विधायक सुशील रिकू इस मामले को मुख्य सचिव अनिरूद्ध तिवारी के ध्यान में लेकर आए। देर शाम मुख्य सचिव के हस्तक्षेप के बाद दाना पानी की सील खोलने के निर्देश जारी किए गए। सुबह चार बजे शुरू हुई इमारत सील करने की कार्रवाई में रात तक दबाव की राजनीति चलती रही।

कांग्रेस नेता मेजर सिंह के समर्थन में वेस्ट हलके के कई पार्षद चंडीगढ़ पहुंच गए थे और दबाव बनाने में कामयाब रहे। कांग्रेस नेता मेजर सिंह के खिलाफ हुई कार्रवाई पर कांग्रेस नेताओं में नाराजगी रही और चुनाव से पहले इसे कांग्रेस कार्यकर्ताओं को कमजोर करने वाली कार्रवाई बताया गया। इसे लेकर कई पार्षदों ने मेयर जगदीश राजा और कमिश्नर करनेश शर्मा से भी बात की और कार्रवाई को गैर-जरूर बताया।

डायरेक्टर-कमिश्नर को हाईकोर्ट में बनाया है पार्टी

कांग्रेस नेता मेजर सिंह ने आरटीआइ एक्टिविस्ट सिमरनजीत सिंह की जनहित याचिका में खुद को हाईकोर्ट में पार्टी के रूप में शामिल करवाया है और याचिका में दी गई अवैध कालोनियों और इमारतों के मौजूदा स्टेट्स की जांच की मांग की है। मेजर सिंह ने इस याचिका में पंजाब सरकार की पूर्व चीफ सेक्रेटरी विनी महाजन, सेक्रेटरी, डायरेक्टर, निगम कमिश्नर के साथ ही कालोनाइजरों और बिल्डिंग मालिकों को भी पार्टी बनाया है।

शहर में बन रही कई अवैध इमारतों के मामलों में निगम अफसरों को भी कोर्ट खींचा है। इसे लेकर अफसरों और मेजर सिंह में टकराव चल रहा है। वीरवार को हुई कार्रवाई इसी टकराव का नतीजा है। स्थानीय अधिकारियों पर कार्रवाई के लिए चंडीगढ़ से भी दबाव था और अफसर अपनी नाराजगी भी निकालना चाहते थे। इस तरह की कई इमारतें शहर में खुली हुई हैं जबकि इस इमारत पर कार्रवाई को दबाव की कार्रवाई बताया जा रहा है।

मलाई काट रहे अफसर लड़ रहे नेता

जालंधर शहर में 1000 से ज्यादा अवैध कॉलोनियो और सैकड़ों कमर्शियल अवैध निर्माण हो रहे हैं। इसे लेकर नगर निगम का बिल्डिंग ब्रांच और कई अफसर मलाई काट रहे हैं। जब कार्यवाही की बारी आती है तो ठीकरा नेताओं के सिर फोड़ दिया जाता है। इससे अवैध निर्माण को लेकर जालंधर नगर निगम के अधिकारी जहां मलाई काट रहे हैं वहीं विधायक पार्षद और मेयर आपस में राजनीति का शिकार हो रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *