कांग्रेस MLA के बेटे ने खुद को गोली से उड़ाया, सुसाइड नोट में लिखी सनसनीखेज बातें

Daily Samvad
2 Min Read
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 291 शब्द|📅 12 Nov 2021

shoot out

जबलपुर। मध्यप्रदेश के जबलपुर से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां कांग्रेस विधायक संजय यादव के 17 साल के बेटे विभव ने पिता की रिवॉल्वर से खुद को गोली मार ली। इसके बाद उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मौत हो गई। मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, इसमें विधायक के बेटे विभव ने लिखा है कि मेरा दोस्त ऊपर गया है, मैं भी उसके पास जा रहा हूं।

बताया जा रहा है कि विभव ने अपनी कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या की। सुसाइड नोट में उसने पापा-मम्मी को अच्छा बताया है और इस घटना के लिए किसी को जिम्मेदार नहीं ठहराया है।

पांच दोस्तों को भेजा था सुसाइड नोट

एसपी सिटी रोहित कासवानी ने बताया कि विभव 12वीं कक्षा का छात्र था। उसके द्वारा लिखे गए सुसाइड नोट को पांच दोस्तों को भेजा गया था, उसमें लिखा था कि तुम सब बहुत अच्छे हो, लेकिन अब मैं जा रहा हूं। पुलिस ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। घटना के कारणों का पता लगाने के लिए विभव के दोस्तों से पूछताछ की जा रही है।

संजय यादव 2018 के विधानसभा चुनाव में पहली बार विधायक बने हैं। जिस समय यह घटना हुई उस समय घर पर नौकर के अलावा कोई नहीं था। मां सीमा निजी काम से भोपाल गई हुई थीं, जबकि पिता भी पार्टी के काम से बाहर थे। वहीं बड़ा बेटा सार्थक पेट्रोप पंप गया था। था। नौकर हरिनाथ ने बताया कि दोपहर डेढ़ बजे पहली मंजिल से गोली चलने की आवाज आई, जिसके बाद नौकर तुरंत ऊपर पहुंचा तो विभग को खून से लथपथ पाया। हरिनाथ ने इसकी सूचना संजय यादव को दी उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी मौत हो गई।

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *