सरकार ने दी बड़ी राहत: स्पेशल ट्रेनें और स्पेशल किराया हुआ खत्म, जानिए यात्रियों को क्या होंगे फायदे

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 314 शब्द|📅 13 Nov 2021

train

नई दिल्ली. भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने कोरोना काल में स्पेशल किराए के साथ शुरू की गई स्पेशल ट्रेनों (Special Train) को सामान्य रूप से चलाने का ऐलान कर दिया है. बता दें कि रेल मंत्रालय (Ministry of Railways) कोविड 19 (Covid 19) को देखते हुए रेगुलर मेल/एक्सप्रेस ट्रेनों को स्पेशल ट्रेनों के तौर पर चला रहा था. लेकिन अब इन ट्रेनों का फिर से सामान्य परिचालन बहाल करने का फैसला किया गया है।

यानी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब रेगुलर ट्रेनों के जैसी होगी. ये ट्रेनें फिर से रेगुलर नंबर के साथ दौड़ेंगी. साथ ही स्पेशल किराए की जगह फिर से पुराना रेगुलर किराया लागू होगा।

जानिए यात्रियों को क्या होंगे फायदे

रेलवे बोर्ड ने शुक्रवार को जोनल रेलवे को लिखे पत्र में कहा कि ट्रेनें अब अपने नियमित नंबर के साथ परिचालित की जाएंगी और किराया कोविड पूर्व दर जैसा सामान्य हो जाएगा. अभी स्पेशल के रूप में चल रही ट्रेनों में नॉर्मल से 30% ज्यादा किराया वसूला जा रहा है।

इस फैसले के बाद अगले कुछ दिनों में 1700 से अधिक ट्रेनें, रेगुलर ट्रेनों के तौर पर काम करना शुरू कर देंगी. यह भी कहा गया है कि सभी ट्रेनों में कोविड 19 से जुड़ी एहतियात और प्रतिबंध लागू रहेंगे।

एडवांस में बुक हो चुके टिकट पर नहीं लिया जाएगा एक्स्ट्रा चार्ज

इसके अलावा कोविड प्रोटोकॉल की वजह से फिलहाल यात्रा के दौरान ट्रेन में कैटरिंग की व्यवस्था नहीं शुरू की जाएगी. चादर व कंबल भी यात्रियों को रेलवे की तरफ से नहीं दिया जाएगा।

सर्कुलर में यह भी कहा गया है कि एडवांस में बुक हो चुकीं टिकटों पर रेलवे की ओर से न ही कोई अतिरिक्त किराया वसूल किया जाएगा और न ही कोई पैसा वापस किया जाएगा।

शादीशुदा युवक की Love Story। मण्डप में पत्नी का हंगामा

https://youtu.be/Cm85DQGTzUE

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *