जालंधर के रिहाइशी इलाके में खुले गैस्ट हाउस में पुलिस ने मारा छापा, कई लड़के-लड़कियां काबू

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 212 शब्द|📅 13 Nov 2021

जालंधर के रिहाइशी इलाके में खुले गैस्ट हाउस में पुलिस ने मारा छापा, कई लड़के-लड़कियां काबू

डेली संवाद, जालंधर
करतार गेस्ट हाउस में अनैतिक काम के आरोप को लेकर इलाके के लोगों ने रोष प्रदर्शन किया। इलाके के लोगों ने मौके पर पुलिस बुलाकर गैस्ट हाउस के बंद कमरे खुलवाए, तो कमरों में लड़के-लड़कियां पाए गए।

जानकारी के मुताबिक टैगोर अस्पताल के पीछे रिहाइशी इलाके के लोगों ने आरोप लगाया गया कि मोहल्ले में स्थिति चल रहे करतार गैस्ट हाउस में अनैतिक धंधा चल रहा है।

मौके पर पहुंची पुलिस

मोहल्ले के लोगों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने गैस्ट हाउस के सभी कमरे खुलवाए। हर कमरे में लड़के और  लड़कियां पकड़ गए। पुलिस ने सभी को राउंडअप कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक मोहल्ले के लोगों ने शिकायत की थी कि करतार गेस्ट हाउस में अनैतिक काम हो रहा है। जिससे पुलिस टीम ने छापा मारा। यहां से लड़के लड़कियों समेत गेस्ट हाउस के संचालक को हिरासत में लिया गया। वहीं, सभी को थाने में लाकर पुलिस ने तफ्शील की। फिर बाद में परिवार वालों को बुलाकर लड़के और लड़कियों को उनके सुपुर्द कर दिया गया। फिलहाल पुलिस ने कोई डीडीआर नहीं दर्ज की है।

शादीशुदा युवक की Love Story। मण्डप में पत्नी का हंगामा

https://youtu.be/Cm85DQGTzUE

लेटेस्ट हिन्दी न्यूज के लिए इसे क्लिक करें और हमारे Telegram ग्रुप को अभी ज्वाइन करें

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *