असम राइफल्स के काफिले पर हमला, अफसर की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 287 शब्द|📅 13 Nov 2021

असम राइफल्स के काफिले पर हमला, अफसर की पत्नी-बच्चे समेत 7 जवानों की मौत

चुराचांदपुर। मणिपुर में उग्रवादियों ने कायराना हरकत में चुराचांदपुर जिले के सिंघत उप-मंडल में असम राइफल्स के कमांडिंग ऑफिसर, उनके परिवार के सदस्यों और राइफल्स के अन्य जवानों को मार डाला। हमले में कर्नल विप्लव त्रिपाठी की पत्नी और बेटा भी मारे गए हैं। हमला सुबह 10 बजे हुआ है। हमले के पीछे पीपुल्स लिबरेशन आर्मी का हाथ बताया जा रहा है।

इस हमले की पुष्टि मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने की है। उन्होंने घटना पर शोक व्यक्त किया है। सूचना के अनुसार, 46 बजे सूचना के बाद ठीक होगा। स्वस्थ करने के लिए, रूप से काम करने का काम करें। बताया जा रहा है पहले से घात लगाकर उग्रवादियों ने कर्नल विप्लव त्रिपाठी , उनकी पत्नी और बेटे समेत 7 जवानों को मार डाला।

मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने निंदा की है

इस कायराना हमले की मणिपुर के मुख्यमंत्री एन बीरेन सिंह ने निंदा की है। सीएम सिंह ने सोशल मीडिया पर ट्वीट के जरिए अपनी बात रखी। उन्होंने लिखा, “मैं 46 एआर के काफिले पर कायरतापूर्ण हमले की कड़ी निंदा करता हूं। इस हमले में आज सीओ और उनके परिवार सहित कुछ कर्मियों की मौत हो गई है। राज्य बल और अर्धसैनिक उग्रवादियों को पकड़ने के लिए कार्रवाई कर रहे हैं। अपराधी बख्शे नहीं जाएंगे।”

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी ट्वीट करके घटना पर दुख जाहिर किया। उन्होंने लिखा, “मणिपुर के चुराचांदपुर में असम राइफल्स के वीर जवानों पर कायराना हमला हुआ है। घटना को लेकर मैं बेहद दुखी हूं और घटना पर शोक व्यक्त करता हूं। देश ने पांच वीर जवानों समेत सीओ और उनके परिवार के दो लोगों को खो दिया। ”

जालंधर के मरवाहा आटो ने Maruti कंपनी की True Value की अवैध इमारत में खोल दिया शोरूम, चलेगी डिच

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *