मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोहाली में डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का किया उद्घाटन

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 353 शब्द|📅 14 Nov 2021

मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने मोहाली में डिजिटल स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का किया उद्घाटन

डेली संवाद, एसएएस नगर
पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने आज यहाँ वर्चुअल अस्पताल गिन्नी हैल्थ, एक डिजिटल आधारित स्वास्थ्य देखभाल की सुविधा का उद्घाटन किया। ‘फिनवसिया’ के संस्थापक सरवजीत सिंह विर्क और ‘गिन्नी हैल्थ’ के सी.ई.ओ. गुरजोत सिंह नरवाल की उनके अलग स्वास्थ्य देखभाल के प्रयास की सराहना करते हुए मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि प्रौद्यौगिकी ने स्वास्थ्य मापदण्डों की रिमोट निगरानी को संभव बनाया है, जिससे मरीज़ के रोग की सही पहचान करके उसकी जीवन शैली में स्थायी बदलाव लाकर बीमारी की रोकथाम या जोखिम को कम से कम करने में बड़ी मदद मिली है।

गिन्नी हैल्थ के डायरैक्टर डा. अनिल भंसाली, जो पीजीआई से सेवामुक्त एक मशहूर ऐंडोक्रीनोलोजिस्ट हैं, ने मुख्यमंत्री चन्नी को बताया कि तकनीकी क्रांति ने हमें उपरकरणों की मदद से मरीज़ की जीवन शैली और गतिविधियों को दूर से निगरानी करने के योग्य बनाया है, जिस कारण बचाव उपाय करने में आसानी हुई है।

मुख्यमंत्री के बाजू पर भी ऐसा ही उपकरण लगाया गया

मुख्यमंत्री को एक मोबाइल तकनीक संबंधी अवगत करवाया गया जो बाजू में फिट किए एक से उपकरण में ग्लूकोज के उस समय के डेटा को एनएफसी तकनीक के द्वारा मोबाइल फ़ोन में ट्रांसफर करती है, जिससे सम्बन्धित व्यक्ति अपने भोजन में क्या शामिल करना है और क्या नहीं के बारे में फ़ैसला कर सके। इस मौके पर मुख्यमंत्री के बाजू पर भी ऐसा ही उपकरण लगाया गया।

इस मौके पर स. गुरजोत सिंह नरवाल ने बताया कि इस प्रोजैक्ट के अंतर्गत अगले 3 सालों में 100 करोड़ रुपए तक का और अगले 5 से 7 सालों में 350 करोड़ रुपए का संभावित निवेश किया जाएगा और यह 500 से अधिक लोगों को रोजग़ार के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ पंजाब के स्वास्थ्य उद्योग में गुणवत्ता और देखभाल के विश्वस्तरीय मानक को लेकर आएगा।

इस मौके पर अन्यों के अलावा पूर्व मंत्री और मोहाली से विधायक बलबीर सिंह सिद्धू, प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी प्रधान और श्री फतेहगढ़ साहिब से विधायक कुलजीत सिंह नागरा और मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव हुसन लाल भी मुख्यमंत्री के साथ उपस्थित थे।

Shiromani Akali Dal की मुख्य सलाहकार का इस्तीफा। Sukhbir Badal पर लगाए सनसनीखेज आरोप, देखें VIDEO

https://youtu.be/w1_ti3bU-Ws

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *