कमिश्नर साहब ये क्या हो रहा है? बगैर CLU और नक्शे के बीच शहर 10 एकड़ में कामर्शियल निर्माण, बड़े बिजनेसमैन ने की करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी, बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के आंख-कान-नाक सब बंद, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 373 शब्द|📅 15 Nov 2021

कमिश्नर साहब ये क्या हो रहा है? बगैर CLU और नक्शे के बीच शहर 10 एकड़ में कामर्शियल निर्माण, बड़े बिजनेसमैन ने की करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी, बिल्डिंग ब्रांच के अफसरों के आंख-कान-नाक सब बंद, देखें VIDEO

डेली संवाद, जालंधर
शहर में हो रहे अवैध निर्माण और अवैध कालोनियां के जरिए करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी को लेकर मेयर जगदीश राजा और नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लग रहा है। एक ऐसा ही मामला नकोदर रोड का है, जहां 10 एकड़ से ज्यादा जमीन पर कामर्शियल निर्माण कर व्यवसायिक गतिविधियां की जा रही है, लेकिन निगम कमिश्नर और मेयर उसके खिलाफ कार्रवाई के आदेश नहीं दे पा रहे हैं।

नकोदर चौक से आगे भार्गव कैंप अड्डा के ठीक सामने स्थित पैट्रोल पंप के साथ करीब 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण किया गया है। इस जमीन पर पहले इंडो एशियन नाम से फैक्ट्री हुआ करती थी। करीब 12 साल तक बंद रही फैक्ट्री अचानक बिक गई। जिसे शहर के एक नामी स्वीट शाप और एजुकेशन कारोबारी ने खरीद लिया।

न CLU, न ही नक्शा, 10 एकड़ में साम्राज्य

सबसे हैरानी की बात तो यह है कि 10 एकड़ जमीन में कामर्शियल निर्माण कर उसमें पत्थरों और टाइलों का सामाज्रय खड़ा कर दिया है, लेकिन इलाके के इंस्पैक्टर से लेकर एटीपी, एमटीपी और एसटीपी को इसकी भनक तक नहीं लगी। 10 एकड़ जमीन खड़े किए इस काले सामाज्रय से अगर नगर निगम नोटिस भेजकर सीएलयू और नक्शा फीस की मांग करे तो करोड़ों रुपए एक मिनट में सरकारी खजाने में जमा हो सकता है।

लोकपाल से शिकायत

जालंधर के एक व्यक्ति ने इस महाघोटाले की शिकायत मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के साथ ही पंजाब के लोकपाल से भी की। करीब 10 एकड़ में बनाए गए कामर्शियल निर्माण की पूरी वीडियो बनाकर लोकपाल और मुख्यमंत्री को भेजी गई है। शिकायत में कहा गया है कि नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों की मिलीभगत से निगम खजाने को करोड़ों रुपए का नुकसान हुआ है।

वहीं, इस मुद्दे पर नगर निगम के एटीपी विकास दुआ ने कहा है कि इसकी जांच करवाएंगे। उन्होंने कहा कि संबंधित इंस्पैक्टर से इसकी रिपोर्ट मांगी गई है। अगर यह निर्माण अवैध है तो उसके खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल इस मसले पर लोकपाल कभी भी निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा और बिल्डिंग ब्रांच के अधिकारियों को तलब कर सकते हैं।

देखें शहर का बिजनेसमैन कैसे कर रहा है टैक्स चोरी, निगम अफसर क्यों है मेहरबान

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *