कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर में घुसे बेरोजगार शिक्षक, परगट बोले- कानून व्यवस्था खराब है, SHO लाइन हाजिर

Daily Samvad
1 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 189 शब्द|📅 15 Nov 2021

कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर में घुसे बेरोजगार शिक्षक, परगट बोले- कानून व्यवस्था खराब है, SHO लाइन हाजिर

डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर के सामने धरना दे रहे बेरोजगार अध्यापक सोमवार दोपहर बाद बैरिकेड तोड़कर उनके घर में घुस गए और धरने पर बैठ गए। जिससे शिक्षा मंत्री परगट सिंह खासे नाराज हो गए हैं। उनकी नाराजगी के बाद एसएचओ रविंदर कुमार को लाइन हाजिर कर दिया गया है।

जानकारी के मुताबिक कैबिनेट मंत्री परगट सिंह के घर में घुसने वाले बेरोजगार शिक्षकों की नौकरी की मांग है। ये बेरोजगार अध्यापक पहले मंत्री के घर के बाहर बैठकर नारेबाजी कर रहे थे, बाद में वे बैरिकेड्स को गिराते हुए आगे बढ़ गए। प्रदर्शनकारी शिक्षा मंत्री परगट सिंह के घर में घुसने में सफल हो गए।

इससे पहले बेरोजगार अध्यापकों ने मंत्री की कोठी तक रोष रैली निकाली थी। मंत्री नहीं मिले तो पहले बाहर धरने पर बैठ गए और बाद में बैरिकेड तोड़कर अंदर जाकर धरना लगा दिया। वह अपनी मांगों को लेकर अड़ गए। बाद में उन्हें 17 नवंबर को शिक्षा मंत्री के साथ बैठक आश्वसन मिला तो उन्होंने धरना उठाया।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *