पंजाब में इनकम टैक्स की बड़ी कार्रवाई, विधायक की कालोनियों समेत कई कॉलोनाइजर के घर व दफ्तरों में छापा, जालंधर भी पहुंची टीम

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 346 शब्द|📅 16 Nov 2021

raid income tax

दीपक गुप्ता
डेली संवाद, लुधियाना/जालंधर
आज सुबह-सुबह बड़े कॉलोनाइजर पर इनकम टैक्स की छापामारी हुई है। जिन पर छापेमारी हुई, उसमें शिरोमणि अकाली दल के विधायक और हंबड़ा रोड स्थित गोल्फ लिंक अपार्टमेंटस के मालिक मनप्रीत सिंह अयाली का बड़ा नाम शामिल है।

इसके साथ साथ साथ पिछले कुछ ही समय में शहर की मशहूर कॉलोनियों में शुमार सन व्यू इंक्लेव के मालिकों पर भी यह छापामारी जारी है। जिनमें इस कॉलोनी के हिस्सेदार मनु गुप्ता, जगजीत गरेवाल और अन्य के नाम शामिल हैं। यह दोनों कॉलोनाइजर बाडेवाल निवासी हैं।

राजगढ़ पर भी इनकम टैक्स की नजर

इस छापामारी में राजगढ़ इस्टेट का नाम भी लिया जा रहा है लेकिन अभी इस बारे में पुख्ता जानकारी नहीं मिल पाई है। जानकारी मुताबिक इस पूरी छापामारी में 100 से अधिक इनकम टैक्स स्टाफ की टीम पूरे पंजाब भर से बुलाई गई है। यह टीमें आज सुबह करीब 5:30 बजे लुधियाना के किचलू नगर ऑफिस में पहुंच गई थी ।

जिसके बाद इन टीमों की ओर से मनप्रीत सिंह अयाली के निवास और अन्य व्यापारिक परिसरों पर छापामारी आरंभ कर दी गई है जानकारों के मुताबिक पिछले करीब 2 से 3 साल में लुधियाना में कुछ कॉलोनियों के दाम आसमान छू गए जिनमें इन कॉलोनाइजर्स की कालोनियां भी शामिल बताई जा रही है।

सन व्यू इंक्लेव जोकि साउथ सिटी के नजदीक अयाली कलां गांव में पड़ती है। इस कॉलोनी में प्रॉपर्टी के दाम कुछ ही महीनों में ₹80 हज़ार प्रति गज़ का स्तर छू गए छू गए गए थे और इस बीच इन इन कॉलोनियों में शहर के कई बड़े फाइनेंसर, राजनेता और सरकारी अफसरों की ओर से करोड़ों रुपए इन्वेस्ट किए जाने की बातें चर्चा में बनी हुई थी।

इनकम टैक्स की फिर नजर

यही नहीं इनकम टैक्स विभाग की नजर जालंधर के कुछ बड़े कालोनाइजर पर भी है। जो हाल ही में फगवाड़ा रोड नकोदर रोड और 66 फूटी रोड पर अपनी कालोनियां और कमर्शियल गतिविधियां की है। इसके साथ बस्तियात इलाके में एक बड़े कालोनाइजर पर इनकम टैक्स की नजर है। इस कालोनाइजर का जालंधर के एक विधायक की भी हिस्सेदारी बताई जा रही है।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *