पंजाब भवन के सामने किसानों का बवाल, CM सिक्योरिटी पर लगाया धक्के मारने का आरोप, कृषि मंत्री ने माफी मांगी

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 242 शब्द|📅 17 Nov 2021

पंजाब भवन के सामने किसानों का बवाल, CM सिक्योरिटी पर लगाया धक्के मारने का आरोप, कृषि मंत्री ने माफी मांगी

चंडीगढ़। पंजाब भवन में मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और किसान नेताओं की मीटिंग शुरू हो गई है। हालांकि इससे पहले माहौल गर्मा गया था। किसान नेताओं ने कहा कि सीएम सिक्योरिटी ने उन्हें धक्के मारे। उन्होंने कहा गया कि सीएम आ गए हैं, इसलिए पहले वे अंदर जाएंगे। इसी बात को लेकर किसान नेताओं ने नारेबाजी शुरू कर दी।

इसके बाद पहले कृषि मंत्री रणदीप नाभा बाहर आए और माफी मांगी। इसके बाद किसान अड़ गए तो सीएम चन्नी बाहर आए और किसान नेताओं को बुलाकर अंदर ले गए। किसानों ने कहा कि उन्हें बुलाकर यहां अपमानित किया जा रहा है।

किसानों के साथ चन्नी की पहली मीटिंग

चरणजीत चन्नी के पंजाब का CM बनने के बाद किसान यूनियन से यह पहली मीटिंग है। इस मीटिंग में किसानों की कर्ज माफी, उन पर दर्ज केस रद्द करने जैसे कुल 18 मुद्दे उठाए जाएंगे। खास बात यह है कि इसमें किसान इसमें पंजाब के सरकारी विभागों में गैर पंजाबियों की भर्ती रद्द करने की भी मांग उठाएंगे।

इसके अलावा फिरोजपुर में किसान नेता को कार से घसीटने वाले अकाली नेता की गिरफ्तारी की मांग भी की जाएगी। वहीं, दूध की कीमत भी 10 रुपए प्रति लीटर बढ़ाने की मांग होगी। इसके अलावा केंद्र सरकार के विवादित कृषि कानूनों का मुद्दा नहीं है। क्योंकि सीएम चन्नी की सरकार इन्हें विधानसभा में पहले ही खारिज कर चुकी है।

जालंधर का यह बिजनेसमैन है टैक्स चोर, देखें कैसे कर रहा है टैक्स चोरी, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *