वाह रे कमिश्नर साहब! प्रताप बाग में भल्ला की बन रही दो मंजिला अवैध शोरूम पर मेहरबानी, उसी रोड पर BJP नेता की इमारत को कर दिया सील, नकोदर रोड के टैक्स चोर कारोबारी को कब भेजेंगे नोटिस?

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 281 शब्द|📅 17 Nov 2021

वाह रे कमिश्नर साहब! प्रताप बाग में भल्ला की बन रही दो मंजिला अवैध शोरूम पर मेहरबानी, उसी रोड पर BJP नेता की इमारत को कर दिया सील, नकोदर रोड के टैक्स चोर कारोबारी को कब भेजेंगे नोटिस?

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के अधिकारी किस तरह से पिक एंड चूस का पालिसी पर काम कर रहे हैं, उसका प्रत्यक्ष उदाहरण आज उस वक्त देखने को मिला, जब लाडोवाली रोड पर भाजपा के एक नेता की इमारत को सील कर दिया, जबकि उसी रोड पर प्रताप बाग के पास दो मंजिला अवैध रूप से बन रही कामर्शियल शोरूम पर कोई कार्रवाई नहीं की, जबकि इसकी शिकायत भी कमिश्नर से की जा चुकी है।

नगर निगम की टीम ने आज भाजपा नेता की एक इमारत को अवैध बताते हुए सील कर दिया। हालांकि इमारत मालिक भाजपा नेता का दावा है कि उनका नक्शा पास है, एक फ्लोर ही बगैर नक्शे के बना है, जिसकी फीस के लिए उन्होंने नगर निगम में आवेदन किया हुआ। बावजूद इसके नगर निगम की टीम ने उसकी इमारत सील कर दी।

भाटिया की इमारत से इतना प्यार क्यों

हैरानी की बात तो यह है कि नगर निगम की टीम ने जिस रास्ते से जाकर भाजपा नेता की इमारत को सील किया है, उसी रास्ते पर सबसे पहले भल्ला नाम की एक अवैध इमारत पर काम चल रहा है। ये इमारत बगैर नक्शे के बनाई जा रही है। नीचे पूरा फ्लोर बन गया है अब दूसरी मंजिल पर निर्माण चल रहा है। लेकिन निगम अधिकारियों को भाटिया की इमारत से लगाव ज्यादा है।

वाह रे कमिश्नर साहब! प्रताप बाग में भल्ला की बन रही दो मंजिला अवैध शोरूम पर मेहरबानी, उसी रोड पर BJP नेता की इमारत को कर दिया सील, नकोदर रोड के टैक्स चोर कारोबारी को कब भेजेंगे नोटिस?

प्रताप बाग के पास भल्ला नाम से अवैध रूप से दो मंजिला शोरूम बन रहा है। इसकी शिकायत निगम कमिश्वर से की गई है। शिकायत के बाद भी निगम कमिश्नर ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि उक्त इमारत अभी भी तेजी के साथ बन रही है।

जालंधर का यह बिजनेसमैन है टैक्स चोर, देखें कैसे कर रहा है टैक्स चोरी, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *