भाजपा देहाती अध्य्क्ष अमरी के नेतृत्व में 450 लोगों ने PM आवास योजना के फार्म किए दाखिल

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 295 शब्द|📅 17 Nov 2021

केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं को घर घर पहुंचाना ही मुख्य लक्ष्य: अमरजीत सिंह अमरी

भाजपा देहाती अध्य्क्ष अमरी के नेतृत्व में 450 लोगों ने PM आवास योजना के फार्म किए दाखिल

डेली संवाद, जालंधर
भाजपा देहाती के जिलाध्यक्ष अमरजीत सिंह की अमरी के नेतृत्व में जालंधर जिला में पड़ते कई गांवों के व्यक्तियों ने केंद्र सरकार द्वारा चलाए जा रही योजनाओं में आ रही समस्याओं के बारे में अवगत करवाया। उन्होंने कहा कि लोगों ने बताया कि गांव में सरपंच एवं उच्च अधिकारी अपने चहेते को ही हर योजनाओं का लाभ दे रहे है।

उन्होंने कहा केंद्र सरकार द्वारा रोजाना कई नई योजनाओं का एलान करती है। परन्तु पंजाब सरकार आम जनता तक इसे पहुचने नही देती।लोगो का कहना है कि वह बीडीओ एवं जिला के आला अधिकारियों से भी गुहार लगा चुके हैं, लेकिन अब तक महज आश्वासन ही मिला है।

अमरी ने बताया कि उनके पास लगभग 450 परिवार अपनी गोहार लेकर आए थे उनके प्रधानमंत्री आवास योजना के आवेदन जमा कराए जिनमे गाँव रूरका कलां के 63,जंडियाला के 43,गांव भारद्वाज जियाँ 37,बीड़ बंसिया 15,गांव तगड़ा 10,गहोर 10,मियांवाल 16,तालवन 17,सगोवल 15,राजोवल 6,सदम मुस्तगी 22,मुफ़्राखुर्द 41,चक साबू 9,खेरा 7,बिजुआ खुर्द 32,गांव गिल 30,अली चक 42,लिद्दर 5,नुसी 4,गांव हिलरा4,सभी आवेदन bdpo सरदार इकबाल जीत सिंह सहोता को दिए।

उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता धर्मपाल भाजपा के सीनियर आगू एवम डॉ विनीत शर्मा भाजपा जालंधर शहरी के मंत्री ने कहा कि मौजूदा सरकार की बेरुखी के कारण और कोरे दावो के कारण ग्रामीण लोग इन योजनाओं को लेकर दर दर भटक रहे है। मगर भाजपा सभी पदाधिकारियों के साथ मिलकर धर्मपाल ने उनके फार्म भर कर बीडीओ को दिए है।उन्होंने कहा जल्द ही सभी को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिल जाएगा।ब सभी केन्द्र सरकार की योजनाएं भी आम जनता तक पहुचेगी।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *