प्रताप बाग के पास अवैध बन रहे भल्ला LED के शोरूम पर बिल्डिंग ब्रांच चलाना चाहता है डिच, एक बड़े अधिकारी ने किया मना, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 283 शब्द|📅 17 Nov 2021

प्रताप बाग के पास अवैध बन रहे भल्ला LED के शोरूम पर बिल्डिंग ब्रांच चलाना चाहता है डिच, एक बड़े अधिकारी ने किया मना, जाने वजह

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम मुख्यालय से चंद कदम दूर प्रताप बाग के ठीक सामने मेन रोड पर बन रहे दो मंजिला कामर्शियल शोरूम पर इंस्पैक्टर से लेकर नगर निगम अफसर अपनी आंखें बंद कर ली है। दो मंजिला शोरूम को भल्ला एलईडी के नाम से बनाई जा रही है। बताया जा रहा है कि एक नेता की शह पर इमारत बन रही है।

नगर निगम से जुड़े सूत्र बता रहे हैं कि एटीपी राजिंदर शर्मा इस इमारत पर कार्रवाई करना चाहते हैं, लेकिन निगम के ही कुछ अफसर भल्ला एलईडी के खिलाफ कार्रवाई के पक्ष में नहीं है। कहा जा रहा है कि इन अफसरों को एक सत्ताधारी नेता का शह है। कहा यह भी जा रहा है कि सत्ताधारी नेता ने निगम अफसरों के नाम पर बिल्डिंग मालिक से उगाही भी की है।

दो मंजिला शोरूम के खिलाफ शिकायत

प्रताप बाग के पास दो मंजिला शोरूम के खिलाफ शिकायत भी हुई है। ये शिकायत सीधे नगर निगम के कमिश्नर करुणेश शर्मा से की गई है। मेयर जगदीश राजा से भी इसकी शिकायत की गई है। लेकिन इस पर कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आज सुबह नगर निगम की पूरी टीम इस बिल्डिंग के आगे से होकर गुजरी, लेकिन किसी अफसर ने इसे देखा तक नहीं।

प्रताप बाग के पास अवैध बन रहे भल्ला LED के शोरूम पर बिल्डिंग ब्रांच चलाना चाहता है डिच, एक बड़े अधिकारी ने किया मना, जाने वजह

इस संबंध में नगर निगम के अधिकारियों का जब पक्ष लेना चाहा गया तो कोई भी अफसर कुछ भी बोलने से डर रहे हैं। सूत्र बता रहे हैं इस इमारत पर बिल्डिंग ब्रांच कार्रवाई के पक्ष में है, लेकिन एक बड़ा अधिकारी इस इमारत पर कार्रवाई नहीं होने देना चाहता है। जिससे निचले अफसर परेशान है।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *