मुख्यमंत्री बताएं कि अगर उनका कर्जा माफ करनेे का कोई इरादा नही था तो कांग्रेस पार्टी ने किसानों की आंखों में 5 साल तक आंखों में धूल क्यों झोंकीः सुखबीर

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 5 मिनट पढ़ने का समय|📝 620 शब्द|📅 17 Nov 2021

मुख्यमंत्री बताएं कि अगर उनका कर्जा माफ करनेे का कोई इरादा नही था तो कांग्रेस पार्टी ने किसानों की आंखों में 5 साल तक आंखों में धूल क्यों झोंकीः सुखबीर

डेली संवाद, फिल्लौर
शिरोमणी अकाली दल के अध्यक्ष सरदार सुखबीर सिंह बादल ने आज मुख्यमंत्री चरनजीत सिंह चन्नी से कहा कि वे किसानों को बताएं कि अगर पवित्र गुटका साहिब की सौगंध खाकर किए गए वादों को पूरा करने का कांग्रेस पार्टी का कोई इरादा नही है तो कांग्रेस पार्टी पिछले करीब पांच सालों से किसानों की आंखों में धूल क्यों झोंक रही है।

यहां शिअद-बसपा प्रत्याशी बलदेव सिंह खैहरा के समर्थन में जनसभाओं को संबोधित करते हुए अकाली दल अध्यक्ष ने कहा कि यह बेहद दुर्भाग्यपूर्ण बात है कि मुख्यमंत्री ने समालखा किसान मोर्चा (एसकेएक) के प्रतिनिधियों के साथ मीटिंग में साफ किया कांग्रेस सरकार किसानों के कर्ज माफ नही करेगी , जैसा कि वादा किया गया था। ‘‘ इससे यह साबित होता है कि कांग्रेस सरकार ने 2017 विधानसभा चुनावों में किसानों की वोट हासिल करने के एकमात्र उददेश्य से पवित्र गुटका साहिब की झूठी शपथ खाई थी। श्री चन्नी को इस धोखे के लिए किसानों से माफी मांगनी चाहिए’’।

कपास उत्पादकों के साथ न्याय नही कर रहे हैं

सरदार सुखबीर सिंह बादल ने मुख्यमंत्री की इस बात की भी निंदा की कि वे कपास उत्पादकों के साथ न्याय नही कर रहे हैं, जिनकी फसल गुलाबी सुंडी के हमले से तबाह हो गई थी। उन्होने कहा कि हालांकि किसानों को प्रति एकड़ 40हजार रूपये एकड़ से अधिक का नुकसान हुआ है, लेकिन सरकार उन्हे 12 हजार रूपये प्रति एकड़ की भी राहत नही दी जा रही है। यह बताते हुए कि यह राशि 3000 रूपये से 5000 रूपये तक सीमित करने की कोशिश कर रही है कि जैसे कि फसल का छोटा सा भाग ही तबाह हुआ हो।

मुख्यमंत्री से किसानों तथा आम आदमी तथा अनुसूचित जाति के छात्रों जिन्हे अभी तक स्कॉलरशिप की राशि नही दी गई है तथा 1800 करोड़ रूपये की छात्रवृत्ति से वंचित किया जा रहा है से बेईमानी न करने के लिए कहते हुए सरदार बादल ने कहा कि ‘‘ चन्नी कहते कुछ और हैं तथा करते कुछ हैं, उनपर कतई भरोसा नही किया जा सकता। वह तुच्छ राजनीति करने वाले विज्ञापनों में ज्यादा विश्वास रखते हैं, जबकि वास्तविकता यह है कि उन्होने कांग्रेस द्वारा किए गए किसी भी वादे को पूरा नही किया है’’।

विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को सांझा किया

इस विधानसभा हलके की अपनी यात्रा के दौरान अकाली दल अध्यक्ष ने फिल्लौर शहर, गोराया, गोहावर तथा तखड़ गांवों में विभिन्न जनसभाएं की। उन्होने समाज के विभिन्न वर्गों के साथ बातचीत की, जहां उन्होने पंजाब के समावेशी विकास के लिए अपने दृष्टिकोण को सांझा किया। जनता के सवालों का जवाब देते हुए उन्होने अगले साल की शुरूआत में शिअद-बसपा सरकार बनने पर राज्य के अनुरूप रूप रेखा के बारे में व्यायक रूप से जानकारी दी।

सरदार बादल ने फिल्लौर में ऐतिहासिक हनुमान मंदिर, वैष्णों देवी मंदिर ,भगवान वाल्मीकि मंदिर , शिव मंदिर, गुरुद्वारा तख्तगढ़ साहिब व गुरु रविदास मंदिर सहित विभिन्न धार्मिक स्थलों में माथा टेका। उन्होने गोराया में प्रसिद्ध बर्फी वाले के पास जाकर बर्फी का स्वाद चखा। बाद में फिल्लौर बाजार में उन्होेने स्ट्रीट फूड खाया और दुकानदारों से बातचीत की।

गतिविधियों की शुरूआत एक विशाल रोड शो से हुई

दिन भर की गतिविधियों की शुरूआत एक विशाल रोड शो से हुई , जिसके दौरान यूथ अकाली दल तथा एसओआई के सैंकड़ों मोटरसाईकिल सवार युवाओं ने उनका हार्दिक स्वागत किया तथा उन्हे राष्ट्रीय राजमार्ग से होते हुए विभिन्न स्थानों पर ले गए। इस अवसर पर अन्य के अलावा जांलधर ग्रामीण जिलाध्यक्ष व विधायक गुरप्रताप सिंह वडाला व बसपा नेता लाल चंद औजला भी अकाली दल अध्यक्ष के साथ थे। सरदार बादल ने समाज सुधारक और लेखक शारदा राम फिल्लौरी और डॉ. बी आर अंबेडकर को भी श्रद्धासुमन अर्पित किए।

आधी रात को सुनसान रोड पर लड़की ने लिफ्ट मांगने के लिए रोकी Car और फिर.., देखें VIDEO

https://youtu.be/gBl6_mhIZK8

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *