सुखबीर बादल और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 342 शब्द|📅 17 Nov 2021

सुखबीर बादल और उनके परिवार से जुड़ी कंपनियों के खिलाफ पंजाब सरकार की बड़ी कार्रवाई, पढ़ें

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब परिवहन विभाग ने करों का उल्लंघन करने वालों के विरुद्ध तेज़ी से कार्रवाई करते हुए मोटर वाहन कर चोरी करने के दोष अधीन 125 बस पर्मिट रद्द कर दिए हैं, जिनमें से 31 पर्मिट पूर्व उप मुख्यमंत्री सुखबीर सिंह बादल और उनके पारिवारिक सदस्यों के साथ सम्बन्धित हैं।

आज यहाँ यह खुलासा करते हुए पंजाब के परिवहन मंत्री अमरिन्दर सिंह राजा वड़िंग ने बताया कि यह कार्रवाई बकाया करों का भुगतान न करने और सिस्टम को धोखा देकर सरकारी खजाने को नुकसान पहुंचाने वाले दोषियों के द्वारा की जा रही कोशिशों पर रोक लगाने के मद्देनज़र की गई है। यह कार्रवाई मोटर वाहन अधिनियम, 1988 की धारा 103 में दर्ज प्रावधानों के पालन के अंतर्गत की गई है।

सरकारी खजाने को चूना लगाने वाली कंपनी पर तुरंत कार्रवाई

राज्य में पारदर्शी और समान परिवहन प्रणाली को यकीनी बनाने के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराते हुए वड़िंग ने सरकारी खजाने को चूना लगाने की कोशिश करने वालों के विरुद्ध पहल के आधार पर तुरंत कार्रवाई करने के लिए कहा।

उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा कि गलत कामों में शामिल किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जायेगा। आर.टी.ए अथॉरिटी बठिंडा द्वारा कर डिफॉल्टर होने के कारण बादलों के 30 इंटैग्रल कोच पर्मिट ओरबिट एविएशन प्राईवेट लिमिटेड के अलावा न्यू फतह ट्रैवल्ज़ का एक पर्मिट भी रद्द कर दिया गया है।

न्यू फतेहपुर सर्विस के खिलाफ भी एक्शन

प्रवक्ता ने बताया कि मनदीप ट्रैवल्ज़ के 16 और पर्मिट भी रद्द कर दिए गए हैं। न्यू फतह बस सर्विस के विरुद्ध इस साल जनवरी से कर की देनदारी है, जबकि ओरबिट एविएशन प्राईवेट लिमिटेड के खि़लाफ़ मार्च महीने से अक्तूबर, 2021 तक कर जमा कराने में देरी करने के लिए कार्रवाई की गई है।

इसी तरह की कार्रवाई करते हुए, आर.टी.ए. अथॉरिटी फरीदकोट ने 2 करोड़ 62 लाख रुपए की बकाया कर राशि वाले 3 इंटैग्रल कोच पर्मिटों के अलावा न्यू दीप बस सर्विस के 73 आम बस पर्मिट रद्द कर दिए हैं। प्रवक्ता ने आगे बताया कि मालवा बस सर्विस के 2 आम बस पर्मिट भी रद्द कर दिए गए हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *