कोर्ट रूम में बहस के दौरान SHO और SI ने जज से की मारपीट, भरी कोर्ट में तान दी पिस्तौल, वकीलों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 278 शब्द|📅 19 Nov 2021

कोर्ट रूम में बहस के दौरान SHO और SI ने जज से की मारपीट, भरी कोर्ट में तान दी पिस्तौल, वकीलों ने दोनों को दौड़ा-दौड़ा कर पीटा

मधुबनी। बिहार के मधुबनी जिले में बेहद हैरान करने वाला मामला सामने आया है. यहां थानेदार और दारोगा ने जज के चेंबर में घुसकर पिस्टल की नोंक पर उसके साथ मारपीट की. इस दौरान चेंबर से शोर की आवाज सुनकर वकील चेंबर की ओर भागे और उन्होंने जज को थानेदार और दारोगा से बचाया।

जिसके बाद गुस्साए वकीलों ने थानेदार औऱ दारोगा को कोर्ट परिसर में ही बंधक बना लिया. जज अविनाश कुमार जिले के एसपी (पुलिस कप्तान) पर भी अपने जजमेंट के दौरान कई बार टिप्पणी कर चुके हैं. किसी मामले में दोनों आरोपी पुलिसकर्मियों को कोर्ट में पेश होना था और इसी दौरान उन्होंने हमला कर दिया।

अविनाश कुमार पर हमले का स्वत: संज्ञान ले लिया

इस घटना के बाद पटना उच्च न्यायालय ने एडीजे अविनाश कुमार पर हमले का स्वत: संज्ञान ले लिया है और बिहार के DGP को 29 नवंबर को सुनवाई के दौरान मौज़ूद रहने का निर्देश भी दे दिया है। गौरतलब है मधुबनी के झंझारपुर कोर्ट में एडीजे प्रथम अविनाश कुमार अपने फैसलों के लिए काफी ज्यादा मशहूर हैं. हाल में ही उन्होंने एसपी पर टिप्पणी करते हुए कहा था कि उन्हें कानून की जानकारी नहीं है।

इस मामले को लेकर झंझारपुर कोर्ट के वरीय अधिवक्ता और बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष बलराम साहू और अरुण कुमार झा ने बोला कि जब वो चेंबर में पहुंचे तब उन्होंने देखा कि दोनों पुलिसवालों ने एडीजे प्रथम अविनाश कुमार पर सर्विस रिवॉल्वर तान रखी है. इस दौरान वो उनके साथ मारपीट कर रहे थे. दोनों आरोपियों की पहचान घोघरडीहा थानाध्यक्ष गोपाल कृष्ण यादव और दूसरा सब-इंस्पेक्टर अभिमन्यु कुमार सिंह के रूप में हुई है।

PM मोदी का बड़ा फैसला। तीनों कृषि कानून वापस, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *