भाजपा वर्करों और सियासी गुटों में जमकर मारपीट, 19 लोग घायल, जाने वजह

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 308 शब्द|📅 19 Nov 2021

भाजपा वर्करों और सियासी गुटों में जमकर मारपीट, 19 लोग घायल, जाने वजह

खोवई। त्रिपुरा के खोवई जिले के तेलियामुरा में भाजपा और तृणमूल कांग्रेस के समर्थकों के बीच हुई झड़प में कम से कम 19 लोग घायल हो गए, जिसके बाद इलाके में सीआरपीसी की धारा 144 के तहत निषेधाज्ञा लागू कर दी गई। पुलिस ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि राज्य में निकाय चुनाव से कुछ दिन पहले हुई झड़प में घायल हुए लोगों में दो पुलिसकर्मी भी शामिल थे, जिसके बाद प्रशासन को तेलियामुरा नगर परिषद के वार्ड 13, 14 और 15 में निषेधाज्ञा लागू करनी पड़ी।

गुरुवार देर रात जारी एक आधिकारिक बयान में कहा गया है, “आज जारी एक आदेश में, तेलियामुरा उप मंडल मजिस्ट्रेट मोहम्मद सज्जाद पी ने शांति, कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए आज से तेलियामुरा नगर परिषद के 13, 14 और 15 वार्ड क्षेत्रों में धारा 144 लागू कर दी है। यह आदेश 24 नवंबर तक लागू रहेगा।”

भाजपा समर्थकों पर हमला किया

सहायक पुलिस महानिरीक्षक (कानून-व्यवस्था) सुब्रत चक्रवर्ती ने बताया कि कलीतिला इलाके में बुधवार की रात करीब साढ़े नौ बजे तृणमूल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदर्शन कर रहे थे और भाजपा कार्यालय के पास पहुंच गए। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के समर्थक आमने-सामने आ गए, जिससे कहा-सुनी हो गई। उन्होंने कहा, “अचानक, टीएमसी कार्यकर्ताओं ने भाजपा समर्थकों पर हमला किया, जिन्होंने भी जवाबी कार्रवाई की।”

चक्रवर्ती ने कहा कि पुलिस ने दोनों समूहों को शांत करने की कोशिश की, लेकिन स्थिति को नियंत्रित करने के लिए “हल्का बल” और आंसू गैस के गोले दागने पड़े। उन्होंने बताया कि झड़प में दो पुलिसकर्मियों समेत कुल 19 लोग घायल हो गये। घटना के संबंध में तेलियामुरा पुलिस स्टेशन में तीन मामले दर्ज किए गए थे। पुलिस ने कहा कि टीएमसी कार्यकर्ता अनिर्बान सरकार के पिता ने दो मामले दर्ज किए थे, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

PM मोदी का बड़ा फैसला। तीनों कृषि कानून वापस, देखें

















TAGGED:
Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *