भैनी साहिब खेल मॉडल के आधार पर राज्य भर में खेल मैदान विकसित किये जाएंगे:  मुख्यमंत्री 

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 427 शब्द|📅 20 Nov 2021

भैनी साहिब खेल मॉडल के आधार पर राज्य भर में खेल मैदान विकसित किये जाएंगे:  मुख्यमंत्री 

डेली संवाद, भैनी साहिब/लुधियाना
पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने पंजाब में ख़ासकर ग्रामीण क्षेत्रों में खेल को उत्साहित करने के उद्देश्य से आज भैनी साहिब के खेल मॉडल के आधार पर ब्लॉक और जि़ला स्तर पर खेल मैदान बनाने का ऐलान किया। आज जिले के श्री भैनी साहिब में अपने पहले दौरे के दौरान मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ नामधारी संप्रदाय के प्रमुख सत्गुरू उदय सिंह भी थे।

मुख्यमंत्री चन्नी ने पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी के पूर्व प्रधान एच.एस. हंसपाल, समराला के विधायक स. अमरीक सिंह ढिल्लों, सुल्तानपुर लोधी के विधायक स. नवतेज सिंह चीमा, हलका विधायक गिल और चेयरमैन पंजाब स्टेट वेयरहाऊस कार्पोरेशन स. कुलदीप सिंह वैद ने श्री भैनी साहिब में एस्ट्रोटर्फ का निरीक्षण करते हुए कहा कि पंजाब सरकार राज्य भर में ऐसे एस्ट्रोटर्फ और खेल के मैदान विकसित करेगी।

एस्ट्रोटर्फ और फ़ुटबॉल ग्राउंड विकसित

खिलाडिय़ों को अत्याधुनिक खेल बुनियादी ढांचा मुहैया करवाने के लिए अपनी सरकार की वचनबद्धता को दोहराते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि ऐसे आधुनिक खेल मैदान खिलाडिय़ों को ओलम्पिक और अन्य विश्व स्तरीय टूर्नामेंटों में और बढिय़ा प्रदर्शन करने के योग्य बनाएंगे। उन्होंने कहा कि अधिकारी जल्द ही श्री भैनी साहिब के प्रबंधकों के साथ परामर्श करके ऐसे एस्ट्रोटर्फ और फ़ुटबॉल ग्राउंड को विकसित करने के लिए एक खाका तैयार करेंगे।

जिससे खिलाड़ी विश्व स्तरीय मानकों के अनुसार पेशेवर तरीके से अभ्यास कर सकें और भरोसा दिलाया कि इस मंतव्य के लिए फंड की कोई कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार पंजाबी नौजवानों में खेल को प्रफुल्लित करने के लिए पूरे दिल से काम कर रही है और वह दिन दूर नहीं जब पंजाब विश्व स्तरीय खेल मुकाबलों के लिए अधिक से अधिक खिलाड़ी भेजने में राज्य का नेतृत्व करेगा।

बूढ्ढा नाला कायाकल्प प्रोजैक्ट

इससे पहले मुख्यमंत्री ने पंजाब के समग्र विकास और इसके लोगों की ख़ुशहाली को यकीनी बनाने के लिए सत्गुरू उदय सिंह जी से आशीर्वाद लिया। इस दौरान सत्गुरू उदय सिंह, जो 650 करोड़ रुपए की लागत वाले बूढ्ढा नाला कायाकल्प प्रोजैक्ट की टास्क फोर्स के प्रमुख भी हैं, ने स. चरणजीत सिंह चन्नी के साथ इस प्रोजैक्ट बारे चर्चा की, जिस पर मुख्यमंत्री ने कहा कि वह जो भी आदेश देंगेे, उसको तुरंत अमल में लाया जायेगा।

इस अवसर पर वरिष्ठ कांग्रेसी नेता सतविन्दर कौर बिट्टी, स. विक्रम सिंह बाजवा, सरपंच स. गुरदीप सिंह, स. करनवीर सिंह ढिल्लों, डिप्टी कमिश्नर श्री वरिन्दर कुमार शर्मा, पुलिस कमिश्नर स. गुरप्रीत सिंह भुल्लर, मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रमुख सचिव स. जितेन्द्र जोड़वाल, एस.डी.एम. डॉ. विनीत कुमार और अन्य उपस्थित थे।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक, फिर हुआ बड़ा हादसा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *