डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 249 शब्द|📅 21 Nov 2021

डांसर और सिंगर सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

लखनऊ। लखनऊ की एक कोर्ट ने डांसर और अभिनेत्री सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी किया है। सपना चौधरी पर शो कैंसल करने और दर्शकों के पैसे न लौटाने का आरोप है। इस मामले में एडिशनल चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट शांतनु त्यागी ने सपना चौधरी के खिलाफ अरेस्ट वारंट जारी कर पुलिस को आदेश दिया है कि अगली सुनवाई में उन्हें कोर्ट में पेश किया जाए।

कोर्ट को सपना चौधरी के खिलाफ आरोप तय करने हैं, इसलिए उन्हें कोर्ट में हाजिर रहना बेहद जरूरी है। इस मामले में अपने खिलाफ एफआईआर लिखे जाने के बाद सपना चौधरी ने शिकायत को खारिज करने का आवेदन दिया था, जिसे बाद में खारिज कर दिया गया।

आशियाना पुलिस स्टेशन में दर्ज शिकायत

ये एफआईआर सपना चौधरी के खिलाफ आशियाना पुलिस स्टेशन में साल 2018 में 14 अक्टूबर को लिखी गई थी। आरोप था कि 13 अक्टूबर को लखनऊ के स्मृति उपवन में दोपहर 3 बजे से रात 10 बजे तक का शो ऑर्गेनाइज ने किया था। इस मामले में सपना चौधरी के अलावा प्रोग्राम के ऑर्गेनाइजर जुनैद अहमद, नवीन शर्मा, इवाद अली, अमित पांडे और रत्नाकर उपाध्यय जैसे नाम हैं।

कोर्ट में दाखिल शिकायत में जानकारी दी गई है कि ये दर्शकों ने 300-300 रुपए देकर इसकी टिकट खरीदी थी। सपना चौधरी के इस शो को देखने के लिए हजारों लोग मौजूद थे लेकिन जब 10 बजे तक सपना चौधरी नहीं आई तो दर्शकों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया था।

रिहाईशी इलाके मेंं घुसा ओवरलोड ट्रक, फिर हुआ बड़ा हादसा

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *