Shoot Out at Punjab: गुरु नानक ढाबे पर गोलीबारी, एक घायल

WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

किरनबीर कौर
डेली संवाद, जालंधर
पंजाब के जालंधर के साथ लगते कपूरथला से बड़ी खबर है। यहां शहर में फिर से गोलीबारी की खबर है। पता चला है कि गुरु नानक ढाबा के मालिक ने रोटी खाने आए युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की है।

मिली जानकारी अनुसार कपूरथला सुल्तानपुर रोड पर स्थित गुरु नानक ढाबे के मालिक ने दीपक नामक युवक जो कि अपने दोस्तों के साथ ढ़ाबे पर खाना खाने के लिए आये थे, से बहस हो गई। जिसके बाद ढ़ाबे के मालिक ने युवक पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

युवक को निजी हस्पताल में दाखिल करवा दिया गया है। युवक की बाजू पर गोली लगी जिससे हड्डी फ्रेक्चर हो गई है। उधर परिजनों ने कहा कि पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नही की जा रही। पुलिस की तरफ से राजीनामे का दबाव बनाया जा रहा है।



















Leave a Comment