प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया पति निक जोनास का सरनेम, तलाक को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

प्रियंका चोपड़ा ने इंस्टाग्राम बायो से हटाया पति निक जोनास का सरनेम, तलाक को लेकर आई बड़ी खबर, पढ़ें

नई दिल्ली: प्रियंका चोपड़ा ने बॉलीवुड के साथ-साथ हॉलीवुड में भी अपने काम का परचम लहराया है. आज वो एक ग्लोबल स्टार के रूप में विख्यात है. प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) सोशल मीडिया पर खूब एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस अकसर अपने पति निक जोनास संग अपनी रोमांटिक तस्लीरें भी इंस्टाग्राम पर खूब शेयर करती हैं।

हालांकि, अब एक्ट्रेस ने कुछ ऐसा किया है जिसके कारण उनके फैन्स परेशान हो रहे हैं कि क्या दोनों के बीच में सबकुछ ठीक है? दरअसल, प्रियंका चोपड़ा ने सोमवार को अपने इंस्टा बायो में कुछ बदलाव किया है. उन्होंने इंस्टा बायो से पति का सरनेम ‘जोनास’ को हटा दिया है. उनके इस कदम ने उनके फैन्स को परेशानियों में डाल दिया है।

इंस्टा बायो में अपने नाम को वापस से ‘प्रियंका चोपड़ा’ कर दिया

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) ने अब अपने इंस्टा बायो में अपने नाम को वापस से ‘प्रियंका चोपड़ा’ कर दिया है. उनके इस कदम के बाद सोशल मीडिया पर रिएक्शन का बाढ़ सी आ गई है. फैन्स इस बात का अनुमान भी लगा रहे हैं कि कहीं दोनों के रिश्ते में दरार तो नहीं आ गई
कुछ यूजर्स का ये भी कहना है कि दोनों शायद तलाक लेने वाले हैं. बीते दिनों दीवाली के मौके पर प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनास और करीबी लोगों के साथ धूम धाम से इस त्योहार को सेलिब्रेट किया था।

चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं

प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) विश्व की सबसे चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं. इंस्टाग्राम रिचलिस्ट 2021 में प्रियंका ने हाल ही में 27वें स्थान पर जगह बनाई थी. एक्ट्रेस हर प्रमोशनल पोस्ट के 403,000 डॉलर यानी भारतीय रुपये में करीब 3 करोड़ चार्ज करती हैं. प्रियंका चोपड़ा को इंस्टाग्राम पर 70 मिलियन से ज्यादा लोग फॉलो करते हैं।

प्रियंका के आने वाले प्रोजेक्ट्स में अमेजन प्राइम की वेब सीरीज ‘सिटाडेल’ शामिल है. आलिया भट्ट और कैटरीना कैफ के साथ देसी गर्ल जोया अख्तर की ‘जी ले जरा’ में भी नजर आएंगी।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *