White House वालों के नाम पर जालंधर में काला धंधा: सैंट्रल हलके में तल्हण रोड पर कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पार्षद-मेयर और कमिश्नर हैं लाचार, अब CM से शिकायत, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

White House वालों के नाम पर जालंधर में काला धंधा: सैंट्रल हलके में तल्हण रोड पर कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पार्षद-मेयर और कमिश्नर हैं लाचार, अब CM से शिकायत, देखें VIDEO

किरनबीर कौर
डेली संवाद, जालंधर
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और खादी बोर्ड के डायरैक्टर मेजर सिंह और भाजपा के जिला प्रधान अमरजीत सिंह अमरी की इमारत को अवैध बताकर सील करने वाली नगर निगम जालंधर की टीम को सैंट्रल हलके में ढिलवां रोड पर कई एकड़ में काटी गई अवैध कालोनी नजर नहीं आ रही है। कई एकड़ खेत में काटी गई अवैध कालोनी से लाखों रुपए की टैक्स चोरी की गई है।

White House वालों के नाम पर जालंधर में काला धंधा: सैंट्रल हलके में तल्हण रोड पर कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पार्षद-मेयर और कमिश्नर हैं लाचार, अब CM से शिकायत, देखें VIDEO

ढिलवां रोड पर अवैध कालोनी काट कर नगर निगम के खजाने को करोड़ों रुपए की चपत लगाई जा रही है। रामामंडी के आगे तल्हण रोड पर अवैध तरीके से कई एकड़ जमीन में कालोनी काटी गई है। अगर इस कालोनी का एप्रूवल लिया जाता और सरकारी खजाने में फीस जमा करवाई जाती तो करोड़ों रुपए नगर निगम के खजाने में जमा होते हैं, लेकिन ऐसा नहीं हुआ।

White House Properties के नाम से लगाई चपत

White House Properties नामक कालोनाइजर और कुछ प्रापर्टी डीलरों ने निगम अफसरों के साथ सांठगांठ कर करोड़ों रुपए का चूना लगाया है। तल्हण रोड पर अमर पैलेस के पीछे और एक कांग्रेसी नेता की कोठी के बीच कई एकड़ जमीन में फैसे खेत में अब धान नहीं, बल्कि कंक्रीट की फसल लहलहा रही है। माडल टाउन के एक कालोनाइजर ने यहां करोड़ों रुपए की सरकारी टैक्स की चोरी कर अवैध रूप से कालोनी काटी है।

White House वालों के नाम पर जालंधर में काला धंधा: सैंट्रल हलके में तल्हण रोड पर कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पार्षद-मेयर और कमिश्नर हैं लाचार, अब CM से शिकायत, देखें VIDEO

सैंट्रल हलके में पड़ते इस इलाके में कालोनाइजर 4 लाख रुपए प्रति मरला कालोनी में प्लाट बेच रहा है। बाकायदा कालोनाइजर ने कालोनी में बोर्ड लगाकर इसकी मशहूरी की है। गुरु अंगद देव पब्लिक स्कूल के पास अमर पैलेस के पीछे काटी जा रही इस अवैध कालोनी पर आज तक न तो बिल्डिंग ब्रांच ने कोई कार्रवाई की और न ही इलाके के कौंसलर ने इस पर रोक लगवाई। जिससे करोड़ों रुपए का नुकसान सरकार को हुआ है।

White House वालों के नाम पर जालंधर में काला धंधा: सैंट्रल हलके में तल्हण रोड पर कई एकड़ में काटी अवैध कालोनी, पार्षद-मेयर और कमिश्नर हैं लाचार, अब CM से शिकायत, देखें VIDEO

असली White House के मालिक को पता नहीं

इस संबंध में खबर छपने के बाद White House फर्म के असली मालिक ने डेली संवाद के पत्रकार को अपना पक्ष रखा। उन्होंने कहा कि White House के नाम से किसी ने फर्जी तरीके से कालोनी में निवेश किया है। उक्त White House के खिलाफ वे पुलिस में शिकायत दर्ज करवाएंगे।

White House  के नाम पर अवैध कालोनी का खेल, करोड़ों रुपए की टैक्स चोरी

Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *