पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले को किया नाकाम, हथगोलों, पिस्तौलों सहित कट्टरपंथी ऑपरेटिव गिरफ्तार

Daily Samvad
4 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

पंजाब पुलिस ने आतंकी हमले को किया नाकाम, हथगोलों, पिस्तौलों सहित कट्टरपंथी ऑपरेटिव गिरफ्तार

डेली संवाद, चंडीगढ़
डायरेक्टर जनरल ऑफ पुलिस (डीजीपी) पंजाब इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने आज बताया कि तरन तारन के गाँव सोहल के अत्यधिक कट्टरपंथी ऑपरेटिव रणजीत सिंह, जो विदेश आधारित आतंकवादी संस्थाओं के साथ जुड़ा हुआ था, की गिरफ़्तारी के साथ पंजाब पुलिस ने सरहदी राज्य में एक और संभावी आतंकवादी हमले को नाकाम कर दिया है।

पुलिस ने उसके कब्ज़े से दो चीनी पी-86 हथगोले और दो पिस्तौलों सहित जींदा कारतूसों के अलावा पी.बी.02-डी.ए-6685 नंबर वाला एक काले रंग का रॉयल एनफील्ड मोटरसाईकल भी बरामद किया है। डीजीपी ने बताया कि अमृतसर के इलाके में रणजीत सिंह की मौजूदगी संबंधी ख़ुफ़िया सूचना पर कार्रवाई करते हुए एसएसओसी अमृतसर की विशेष टीमों को संदिग्ध व्यक्ति का पता लगाने के लिए निर्धारित क्षेत्र में भेजा गया था और रणजीत सिंह को गिरफ़्तार कर लिया गया।

सामाजिक कार्यों के बहाने फंड इकट्ठा

यह गिरफ़्तारी तब हुई जब पंजाब में अन्य हथियारों के साथ-साथ हथगोले और टिफिन बमों की भारी आमद देखने को मिल रही है। हाल ही में, सीआईए नवांशहर और पठानकोट के छावनी क्षेत्र में दो ग्रेनेड धमाकों के मामले और ज़ीरा क्षेत्र से एक जींदा हथगोले की बरामदगी के मामले सामने आए थे।

डीजीपी इकबाल प्रीत सिंह सहोता ने बताया कि जांच के दौरान रणजीत ने खुलासा किया कि उसने सामाजिक कार्यों के बहाने फंड इकट्ठा करने के लिए ‘कौम दे राखे’ नामक ग्रुप बनाया था और इस ग्रुप के द्वारा सोशल मीडिया के ज़रिये वह यूके और अन्य देशों में रहते अलग-अलग कट्टरपंथी और दहशतगर्द तत्वों के संपर्क में आया था और अपने सामाजिक कार्य की आड़ में स्लीपर सैल बनाने के लिए मदद की पेशकश की थी।

रणजीत भी उस ग्रुप का हिस्सा था

डीजीपी ने आगे बताया कि रणजीत ने आगे खुलासा किया कि हाल ही में उसे हथियारों और विस्फोटकों की एक खेप मुहैया करवाई गई थी और वह सरहदी राज्य में डर का माहौल पैदा करने और अमन-कानून की व्यवस्था को भंग करने के लिए आतंकवादी हमला करने की योजना बना रहा था।

डीजीपी ने बताया कि रणजीत भी उस ग्रुप का हिस्सा था, जिसने 15 जनवरी, 2020 को हरिमंदिर साहिब अमृतसर को जाती विरासती सड़क पर लोक नृत्यों संबंधी स्थापित बुतों की तोड़फोड़ की थी। उन्होंने आगे बताया कि पुलिस की तरफ से रणजीत को बुतों की तोड़फोड़ के मामले में गिरफ़्तार किया गया था और वह इस समय ज़मानत पर है।

एडीजीपी आंतरिक सुरक्षा आर.एन. ढोके ने कहा कि यूके आधारित उस व्यक्ति और उसके अन्य भारतीय साथियों का पता लगाने के लिए और कोशिशें की जा रही हैं जिसने खेप का प्रबंध किया था। इस दौरान, हथियार एक्ट की धारा 25, विस्फोटक पदार्थ संशोधन एक्ट की धाराओं 3, 4 और 5 और भारतीय दंड अधिनियम की धाराओं 120 और 120-बी के अंतर्गत थाना एसएसओसी अमृतसर में एफआईआर नंबर 24 दिनांक 23.11.2021 को दर्ज की गई है।

नशे में ठोकी गाड़ी। बड़ा हादसा होते होते बचा। बीच सड़क बवाल

https://youtu.be/4tKHKvYNZQU

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *