राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए चन्नी मॉडल से बढिय़ा अन्य कोई मॉडल नहीं हो सकता: मुख्यमंत्री

Daily Samvad
5 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now

राज्य के सर्वांगीण विकास के लिए चन्नी मॉडल से बढिय़ा अन्य कोई मॉडल नहीं हो सकता: मुख्यमंत्री

डेली संवाद, मोगा
दिल्ली मॉडल को सिरे से नकारते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री स. चरणजीत सिंह चन्नी ने राज्य में चन्नी मॉडल इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है जहाँ सभी को समान अवसर मुहैया करवाए जा रहे हैं। यहाँ पुरानी दाना मंडी में महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा का अनावरण करने के अवसर पर समारोह के दौरान जनसभा को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने यह मॉडल महान गुरू साहिबान की शिक्षाओं के अनुरूप है, जिन्होंने हमें समानता और भाईचारे का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि यह मॉडल राज्य की प्रगति और लोगों की खुशहाली के लिए लागू किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि यह मॉडल तब तक लागू रहेगा, जब तक वह राज्य के मुख्यमंत्री के तौर पर पंजाब की सेवा करते रहेंगे। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि यह मॉडल लोगों के कल्याण और राज्य के समग्र विकास पर अधारित है।

राज्य के साधन लूटने की इजाज़त नहीं

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह मॉडल किसी एक व्यक्ति या परिवार को राज्य के साधन लूटने की इजाज़त नहीं देता। हालाँकि, उन्होंने कहा कि चन्नी मॉडल राज्य में साधनों और अवसरों के प्रति हरेक की पहुँच होने पर आधारित है। मुख्यमंत्री चन्नी ने लोगों को इस मॉडल का सहयोग करने की अपील की, जिससे राज्य की शान बहाल की जा सके।

‘आप’ के प्रमुख पर निशाना साधते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि अरविन्द केजरीवाल का दिल्ली मॉडल झूठ का पुलिन्दा होने से अधिक कुछ भी नहीं। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार ने लोगों के भले के लिए महत्वपूर्ण पहल की हैं, जबकि केजरीवाल और उसकी कंपनी लोगों के साथ केवल वादे ही कर रही है। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि मैं कभी भी नकली केजरीवाल नहीं हो सकता, क्योंकि मैं उसकी तरह कपटी और चालाक नहीं हो सकता।

बिचौलियों द्वारा हड़पे जा रहे पैसे

राज्य की वित्तीय स्थिति पर सवाल उठाने वालों पर चुटकी लेते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार पंजाब और लोगों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए फंड की कोई कमी नहीं है। उन्होंने कहा कि यह फंड लोगों के हैं और उनकी सरकार इसको लोगों पर ही ख़र्च करेगी। मुख्यमंत्री चन्नी ने कहा कि वह सरकार के कामकाज की खामियों को खत्म कर रहे हैं और बिचौलियों द्वारा हड़पे जा रहे पैसे को आम लोगों के कल्याण के लिए इस्तेमाल किया जाएगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बादल परिवार के संरक्षण अधीन केबल ऑपरेटरों द्वारा जनता की खुली लूट को हर हाल में रोका जाएगा। उन्होंने आगे कहा कि करदाताओं के खून-पसीने की कमाई की लूट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। मुख्यमंत्री ने यह भी कहा कि केबल ऑपरेटरों द्वारा वसूल की जाने वाली भारी कीमतें हर हाल में रद्द होंगी।

योगदान की सराहना भी की

अग्रवाल समाज के साथ अपने पुराने जुड़ाव को याद करते हुए उन्होंने कहा कि उनके बचपन का दोस्त भी इसी भाईचारे से सम्बन्ध रखता है। उन्होंने अग्रवाल भाईचारे को देश का सबसे अधिक देशभगत भाईचारा करार देते हुए इसकी तरफ से देश और राज्य की सामाजिक और आर्थिक प्रगति में दिए गए योगदान की सराहना भी की।

मुख्यमंत्री ने आगे कहा कि उनकी सरकार द्वारा वैट के कुल 48000 मामलों में से 40000 बकाया मामले पहले ही वापस लिए जा चुके हैं, जोकि वित्तीय वर्षों 2014-15, 2015-16 और 2016-17 के दौरान राज्य भर में व्यापारियों और उद्योगपतियों के खि़लाफ़ दर्ज किए गए थे। उन्होंने आगे कहा कि इसी तरह ही व्यापारियों के हितों की रक्षा करने के लिए कई अन्य कदम भी उठाए गए हैं। उन्होंने इस मौके पर राज्य में व्यापार कल्याण बोर्ड की स्थापना किए जाने का भी ऐलान किया।

नवजोत सिद्धू ने दी चन्नी सरकार के खिलाफ भूख हड़ताल पर बैठने की धमकी। देखें LIVE

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *