Burning Train बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, AC कोच में लगी आग, यात्रियों ने खिड़की से लगाई छलांग, देखें VIDEO

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 4 मिनट पढ़ने का समय|📝 415 शब्द|📅 26 Nov 2021

Burning Train बनी सुपरफास्ट एक्सप्रेस, AC कोच में लगी आग, यात्रियों ने खिड़की से लगाई छलांग, देखें VIDEO

ग्वालियर। मध्‍यप्रदेश में मुरैना के हेतमपुर के पास चलती ट्रेन में आग लग गई। उधमपुर से दुर्ग जा रह दुर्ग सुपरफास्ट एक्सप्रेस में शुक्रवार तीन बजे के करीब हादसा हुआ। मुरैना के हेतमपुर के पास के करीब चार एसी कोचों में आग लग गई। आग लगने के बाद ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन के पास रोक दिया गया।

हालांकि जल्दी ही कोचों को अन्य कोचों से अलग कर दिया गया। साथ ही आग को बुझाने के लिए मुरैना व धौलपुर से फायरब्रिगेड भी बुलाई गई है। खबर लिखे जाने तक आग पर काबू पा लिया गया था। लेकिन अभी तक यह पता नहीं चल सका है कि आग किस वजह से लगी।

हादसे में सभी ट्रेन यात्री सुरक्षित

खासबात यह है कि हादसे में सभी ट्रेन यात्री सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि आग लगने के बाद कुछ यात्री दहशत में चलती रेल की खिड़कियों से बाहर कूद गए। कोचों में लगी आग को बुझाने का प्रयास फायरब्रिगेड कर रही हैं। ट्रेन में आग की सूचना पाकर मौके पर पुलिस, प्रशासन सहित रेलवे के अफसर पहुंच गए हैं।

अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं लगा है। हालांकि शार्टसर्किट होने की आशंका जताई जा रही है। साथ ही अभी तक यात्रियों के हताहत होने की कोई जानकारी भी नहीं मिली है।

इस खबर से संबंधित पूरी वीडियो देखने के लिए क्लिक करें – https://www.facebook.com/dailysamvad

लोको पायलट ने ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन पर रोक दिया

उधमपुर दुर्ग 20848 ट्रेन शुक्रवार को जब धौलपुर स्टेशन से गुजरी और चंबल पार कर मुरैना की तरफ बढ़ रही थी। तभी ट्रेन के ए1 व ए2 कोच में धुंआ निकलता हुआ दिखाई दिया। इसके बाद यात्रियों में चीखपुकार मच गई। लोको पायलट ने ट्रेन को हेतमपुर स्टेशन पर रोक दिया। हेतमपुर स्टेशन पर ट्रेन करीब 3 बजकर 3 मिनट पर पहुंची थी। ट्रेन के रुकते ही सभी यात्रियों को बाहर सुरक्षित निकाल लिया गया।

ट्रेन में आग लगने की सूचना रेलवे कंट्रोल के पास पहले ही पहुंच गई थी। इसलिए मुरैना से दमकल वाहनों को मौके लिए रवाना कर दिया गया। मौके पर पहुंचकर दमकल वाहनों ने ट्रेन की आग को बुझाया।

आग से ए1 व ए2 कोच पूरी तरह से जलकर राख हो गए। आग लगने की सूचना मिलते ही मुरैना व ग्वालियर से रेलवे के अफसर रवाना हो गए। अब आग लगने की जांच की जा रही है। हालांकि अभी कयास लगाए जा रहे हैं कि ट्रेन में शार्ट सर्किट की वजह से आग लगी है।

कांग्रेस नेता ने IAS अफसर को बताया कलंक, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *