खुशखबरी: 15 दिसंबर से शुरू हो जाएंगी इंटरनैशनल फ्लाइट्स, केंद्र सरकार का बड़ा फैसला, पढ़ें

Daily Samvad
2 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 2 मिनट पढ़ने का समय|📝 245 शब्द|📅 26 Nov 2021

flight

नई दिल्ली। लंबे इंतजार के बाद अब एक बार फिर से नियमित रूप से अंतरराष्ट्रीय उड़ानें (International Flights) जल्द शुरू हो सकती हैं. सूत्रों के अनुसार सरकार 15 दिसंबर से रेगुलर बेस पर अंतरराष्ट्रीय उड़ानों (International Flight Resumption) की अनुमति दे सकती है।

हालांकि उन देशों के लिए उड़ानों पर प्रतिबंध जारी रहेगा जहां कोरोना वायरस का संक्रमण (Covid-19 Infection) अभी भी फैला हुआ है. इससे पहले बुधवार को नागरिक उड्डयन मंत्रालय (Ministry of Civil Aviation) की तरफ से भी अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लेकर एक बड़ा ऐलान किया गया था।

कोविड प्रतिबंध लागू किए जाएंगे

सूत्रों ने कहा कि लगभग 14 ऐसे देश हैं जो उड़ानों (International flight services) के शुरू होने का इंतजार कर रहे थे वहां कोरोना के मामलों के फिर से बढ़ने की वजह से उन सभी देशों में अभी भी प्रतिबंध लागू रहेगा. प्रतिबंधित देशों की लिस्ट में यूरोपीय संघ और कुछ अन्य देश भी शामिल हैं जहां कोरोना के नए संस्करण का पता चला है।

सरकार की तरफ से पहले ही कहा जा चुका है कि इस साल के अंत तक कोविड की वजह से उड़ानों (international flight news) पर लगा प्रतिबंध हटा लिया जाएगा. नागरिक उड्यन मंत्रालय ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को शुरू करने से पहले अलग अलग देशों में कोरोना के जोखिम के आधार पर तीन श्रेणियां बनाई जाएंगी. मंत्रालय के अनुसार इस श्रेणी में शामिल देशों के लिए अलग अलग कोविड प्रतिबंध लागू किए जाएंगे।

कांग्रेस नेता ने IAS अफसर को बताया कलंक, देखें VIDEO

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *