पंजाब कांग्रेस के प्रभारी हरीश चौधरी पर कैप्टन का बड़ा हमला, कहा- मंत्री का बंगला लेकर राजस्थान का MLA चला रहा पंजाब की सरकार, हत्या के आरोप में छिनी मंत्री की कुर्सी

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 337 शब्द|📅 26 Nov 2021

amrinder singh

डेली संवाद, चंडीगढ़
पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने आज कांग्रेस सचिव पंजाब प्रभारी हरीश चौधरी के इन आरोपों को बेबुनियाद करार देकर खारिज किया कि वह मुख्यमंत्री रहते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारतीय जनता पार्टी से मिले हुए थे।

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि यदि उनकी मिलीभगत होती तो वह कृषि कानूनों के खिलाफ किसान आंदोलन का समर्थन नहीं करते। इसके अलावा वह विधानसभा में कानून रद्द करने का प्रस्ताव पारित नहीं करवाते। यही नहीं कैप्टन अमरिंदर ने चौधरी पर निजी हमला बोलते हुए कहा कि वह राजस्थान में एक हत्या के मामले में आरोप लगने के कारण मंत्री पद से हटाए गए विधायक को सफाई देने के लिए बाध्य नहीं हैं।

रिहायश का खर्च कौन उठा रहा है?

पूर्व मुख्यमंत्री ने हरीश चौधरी को चंडीगढ़ में मंत्रियों को दिया जाने वाला बंगला मिलने पर भी ऐतराज जताया। कैप्टन अमरिंदर सिंह ने सवाल पूछा कि आखिर यहां उनकी रिहायश का खर्च कौन उठा रहा है? इससे पहले हरीश चौधरी ने कैप्टन अमरिंदर सिंह और उनकी पत्नी पर पीएम नरेंद्र मोदी और भाजपा से मिले होने का आरोप लगाया था। इसके अलावा कैप्टन की पत्नी परनीत कौर के पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल होने का आरोप लगाते हुए नोटिस भी जारी किया था। परनीत कौर को पार्टी ने एक सप्ताह के अंदर जवाब देने के लिए कहा है।

कैप्टन अमरिंदर सिंह ने कांग्रेस की ओर से जारी नोटिस को लेकर कहा, ‘आप मुझे बताएं कि कांग्रेस से जुड़ने के लिए कितने लोगों ने आम आदमी पार्टी छोड़ी है। लेकिन कांग्रेस में ऐसे कई लोग हैं। परनीत ने पार्टी व्हिप का उल्लंघन नहीं किया है। फिर ऐसे नोटिस का क्या मतलब बनता है।’

कैबिनेट की मीटिंग में भी बैठते हैं

कैप्टन अमरिंदर ने कहा कि हरीश चौधरी खुद संवैधानिक मर्यादा का उल्लंघन कर रहे हैं। वह पंजाब सरकारी की कैबिनेट मीटिंग में बैठते हैं। मैंने ऐसे कई वीडियोज देखे हैं, जिसमें मीटिंग्स के दौरान वह चन्नी को आदेश देते नजर आते हैं। वह चन्नी को आदेश देते हैं और पूरे पंजाब को चला रहे हैं।

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *