⏱️ 1 मिनट पढ़ने का समय|📝 111 शब्द|📅 27 Nov 2021
पुणे। पुणे से सटे आलंदी में शनिवार सुबह एक भीषण दुर्घटना हुई है। कार्तिकी एकादशी उत्सव में शामिल होने जा रहे श्रद्धालुओं के एक जत्थे को अनयंत्रित पिकअप ट्रक ने टक्कर मारी है।
जानकारी के मुताबिक इसमें 30 वारकरी (भक्त) घायल हो गए हैं, इसमें से 6 की हालत गंभीर बनी हुई है। ताजा जानकारी के मुताबिक, इसमें दो की मौत भी हो गई है।
हदसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने सभी घायलों को नजदीकी के अस्पताल पहुंचाया है। पिकअप ट्रक के चालक को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस हादसे के बाद आस-पास कई घंटे जाम लगा रहा।
चन्नी सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठेंगे नवजोत सिद्धू









