जालंधर की ये 26 कालोनियां अवैध हैं, इनमें न खरीदें प्लाट व मकान, नहीं तो डूब जाएगा आपका पैसा, FIR भी हो सकती है, पढ़ें DC घनश्याम थोरी की चेतावनी और अवैध कालोनियों की लिस्ट

Daily Samvad
3 Min Read
Punjab Government
WhatsApp Group Join Now
WhatsApp Channel Join Now
⏱️ 3 मिनट पढ़ने का समय|📝 371 शब्द|📅 27 Nov 2021

ghanshyam thori DC

डेली संवाद, जालंधर
नगर निगम के अधिकारियों द्वारा कटवाई जा रही अवैध कालोनियों पर डीसी घनश्याम थोरी ने बड़ा एक्शन लिया है। डीसी ने इन अवैध कालोनियों की लिस्ट सार्वजनिक करते हुए कहा है कि इन कालोनियों में प्लाट न खरीदें। साथ ही उन्होंने इसकी एक कापी पुलिस कमिश्नर को भेजा है। जिससे संबंधित कालोनाइजरों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करवाई जा सके।

डिप्टी कमिश्नर घनश्याम थोरी ने 2018 के बाद विकसित हुई अवैध कालोनियों में रजिस्ट्रियों पर रोक लगा दी है। इन कालोनियों को विकसित करने वालों के खिलाफ पंजाब अपार्टमेंट एंड प्रापर्टी रेगुलाइजेशन एक्ट (पापरा) के तहत केस भी दर्ज होंगे।

डीसी ने पुलिस कमिश्वर, SDM को भेजा लेटर

डीसी ने एसडीएम एक और एसडीएम दो, तहसीलदार एक और तहसीलदार दो को लिखे पत्र में कहा है कि इन कालोनियों को विकसित करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाए और इन कालोनियों में किसी भी प्लाट की रजिस्ट्री न की जाए।

डीसी के इन आदेशों से नगर निगम की हद में 100 से ज्यादा कालोनियों में रजिस्ट्रियों पर बैन लग गया है। 40 कालोनियों के खिलाफ तो नगर निगम ने पहले ही पुलिस कमिश्नर को पत्र लिखकर केस दर्ज करने की सिफारिश की हुई है। 2018 के बाद विकसित हुई कालोनियों में एनओसी भी जारी नहीं हो सकती है ऐसे में तहसीलों में बिना एनओसी के ही रजिस्ट्री अभी तक होती रही हैं।

इन कालोनियों में मत खरीदें प्लाट

  1. लाल मंदिर अमन नगर के पास
  2. लम्मा पिंड से कोटला रोड, हरगोबिंद नगर के पास
  3. जमशेर रोड मोहन विहार के पास
  4. न्यू माडल हाउस के पास
  5. ओल्ड फगवाड़ा रोड पर नई कालोनी
  6. सलेमपुर मुसलमाना
  7. पटेल नगर मकसूदां के पास
  8. जीव शेल्टर के पास
  9. अमन नगर के पास
  10. गुगा जहर पीर के पास
  11. पटेल नगर के पास
  12. शिवाजी नगर में वैष्णो धाम मंदिर के पास
  13. दीपनगर की बैकसाइड
  14. काला संघिया रोड पर 66 केवी स्टेशन के पास
  15. राम नगर बड़िंग के पास
  16. सुभाना के पास
  17. गुलमोहर सिटी की बैकसाइड
  18. बड़िंग के पास
  19. गांव शेखे के पास
  20. रतन नगर मंड पैलेस के पास
  21. नंदनपुर के पास
  22. गांव खुरला किंगरा
  23. नेशनल हाईवे पर संत ब्रास के सामने
  24. राजनगर कबीर एवेन्यू के पास
  25. कालिया कालोनी फेस 2 के पास
  26. ट्रांसपोर्ट नगर से बुलंदपुर रोड

चन्नी सरकार के खिलाफ मरणव्रत पर बैठेंगे नवजोत सिद्धू

















Share This Article
Follow:
Daily Samvad एक विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है, जहां हम देश-दुनिया, राजनीतिक विश्लेषण, प्रदेश, शिक्षा, बिज़नेस, मनोरंजन, खेल, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र की ख़बरें सरल भाषा में आप तक पहुंचाते हैं। हमारा उद्देश्य है—जनता की आवाज़ बनकर निष्पक्ष पत्रकारिता को आगे बढ़ाना। डेली संवाद ऑनलाइन के महाबीर जायसवाल फाउंडर चीफ एडिटर हैं। वे राजनीति, अपराध, देश-दुनिया की खबरों पर दमदार पकड़ रखते हैं। उन्होंने पत्रकारिता करियर की शुरुआत राजनीति की खबरों से की, जबकि उनके पास, अमर उजाला, दैनिक भास्कर, दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग से लेकर एडिटर तक 25 साल से अधिक पत्रकारिता का अनुभव है। वे उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और भारत सरकार के कैबिनेट मंत्री गजेंद्र शेखावत के Media Consultant भी रहे हैं। उन्होंने इलाहाबाद की यूनिवर्सिटी से मास कॉम्यूनिकेशन, बीए और एमए की डिग्री हासिल की है। संपर्क नंबर: +91-98881-90945 ईमेल: mmmmediahouse@gmail.com
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *